
बॉन्डी बीच फायरिंग: 40 मीटर दूर से आतंकी साजिद को मार गिराने वाला पुलिस ऑफिसर, लोगों ने कहा- Lifetime shot!
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर आतंकियों से मुकाबला करने वाले नायकों को ऑस्ट्रेलिया सैल्यूट कर रहा है. ऐसा ही एक नायक है सीनियर कॉन्स्टेबल सीजर बर्राजा. इस पुलिस अधिकारी की गोली ने ही आतंकी साजिद का काम तमाम कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने इस पुलिस अधिकारी की फायरिंग को Shot of a Lifetime कहा है.
ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर आतंकी साजिद अकरम को ढेर करने वाले ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ऑफिसर की पहचान हो गई है. इस पुलिस ऑफिसर का नाम है डिटेक्टिव सीनियर कॉन्स्टेबल सीजर बर्राजा. न्यू साउथ वेल्स पुलिस फोर्स के एक अनुभवी अधिकारी सीजर बर्राजा ने 40 मीटर दूर से एक पेड़ के पीछे आतंकी पर निशाना लगाया और उसे ढेर कर दिया.
आतंकी साजिद अकरम अगर उस वक्त नहीं मारा जाता हो राइफल से लैस से दरिंदा कई और लोगों की जान ले सकता था. सीनियर कॉन्स्टेबल सीजर बर्राजा ने साजिद को उस समय मार गिराया जब उसे सिर पर खून सवार था और नफरत में डूबा ये शख्स हनुक्का मना रहे यहूदियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था.
ऑस्ट्रेलिया के अखबार सिडनी मार्निंग हेराल्ड ने सीनियर कॉन्स्टेबल सीजर बर्राजा के साथ एक जांच अधिकारी की बातचीत के आधार पर रिपोर्ट प्रकाशित की है.
सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे एक फुटेज में एक पुलिस ऑफिसर एक पेड़ के पीछे छिपकर उस फुटब्रिज की ओर अपनी सर्विस गन से गोली चलाता दिख रहा है, जहां से आतंकी बाप-बेटे ने हमला किया था.
माना जा रहा है कि बर्राजा की गोलियों से ही 50 साल के साजिद की मौत हो गई और 24 साल का नवीद घायल हो गया. हालांकि अभी आतंकी के शरीर में मिले गोलियों की बैलेस्टिक जांच जारी है. क्रिटिकल इंसिडेंट इन्वेस्टिगेटर्स ने बुधवार सुबह बर्राजा से पूछताछ की और वे मास शूटिंग के बॉडी कैम फुटेज की जांच कर रहे हैं.
साइबर क्राइम स्क्वाड के पूर्व जासूस बर्राज़ा रविवार को काम कर रहे थे और हंगामे के बीच घटनास्थल पर पहुंचे थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








