
तख्तापलट के बाद रूस में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे पूर्व सीरियाई तानाशाह असद, पुतिन ने शरण तो दी लेकिन...
AajTak
सीरिया में तख्तापलट होने के बाद राष्ट्रपति डॉ बशर अल असद रातोरात मॉस्को भाग गए थे. 60 साल के पूर्व राष्ट्रपति असद तन्हाई के दिनों एक बार फिर से स्टूडेंट बन गए हैं और रूस के मेडिकल कॉलेज में आंखों के बारे में पढ़ रहे हैं. खबर है कि पुतिन ने उन्हें रूस में रहने की इजाजत तो दे दी है लेकिन उन्हें राजनीतिक गतिविधि के लिए एकदम इजाजत नहीं है.
'डाक्टर, अब तुम्हारा नंबर है...', साल 2011 में जब सीरिया के लड़कों ने अपने स्कूल प्लेग्राउंड की एक दीवार पर एक संदेश लिखा तो इसे गंभीरता से नहीं लिया गया. सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद तब इस संदेश को लेकर शायद उतने गंभीर नहीं थे. लेकिन लंदन में डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने वाले नेत्र रोग विशेषज्ञ बशर अल असद आने वाले संकट का आकलन करने में पूरी तरह गलत साबित हुए.
14 साल लग गए. 6 लाख 20 हजार लोग मारे गए और 1 करोड़ 40 लाख बेघर हो गए. तब आखिरकार डॉक्टर का नंबर आ ही गया. बशर अल असद को एक आधी रात सीरिया छोड़कर भागना ही पड़ा. उनका पड़ाव था मॉस्को, साल 2025 था.
लंबे समय तक राष्ट्राध्यक्ष रहे सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद आजकल क्या कर रहे हैं? इस सवाल पर कई बार चर्चा होती है.
ब्रिटिश अखबार गार्जियन ने पूर्व राष्ट्रपति पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. रिपोर्ट के अनुसार असद एक बार फिर से अपने पुराने पेशे पर लौट रहे हैं. एक भरोसेमंद सूत्र के अनुसार मिडिल ईस्ट के आखिरी बाथिस्ट शासन का नेता अब क्लासरूम में बैठकर आंखों की बीमारियों की पढ़ाई कर रहा है.
नेत्र रोगों की पढ़ाई कर रहे पूर्व राष्ट्रपति
असद फैमिली से लगातार संपर्क में रहने वाले उनके दोस्त के हवाले से गार्जियन ने लखा है, "असद रशियन पढ़ रहे हैं और अपनी ऑप्थल्मोलॉजी की प्रैक्टिस फिर से शुरू कर रहे हैं." उन्होंने आगे कहा, "यह उनका पैशन है, उन्हें पैसों की जरूरत तो है नहीं है. सीरिया में युद्ध शुरू होने से पहले भी वह दमिश्क में रेगुलर अपनी ऑप्थल्मोलॉजी की प्रैक्टिस करते थे."

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








