
Gramin Ujala Yojana: केवल 10 रुपये में LED बल्ब, सरकार बांट चुकी है अब तक 368659243 पीस
AajTak
ग्रामीण इलाकों में इस योजना को बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है. पिछले साल गांवों में LED Bulb बांटने की शुरुआत हुई थी. बिजली की बचत के लिए सरकार ने इस योजना को शुरू किया है.
केंद्र सरकार देश के ग्रामीण इलाकों में सस्ती दरों पर एलईडी बल्ब (LED Blub) बांट रही है. प्रधानमंत्री ग्रामीण उजाला योजना (Gramin Ujala Yojana) के तहत प्रति परिवार तीन से पांच एलईडी बल्ब 10 रुपये की दर से दिए जा रहे हैं. ग्रामीण इलाके का कोई भी परिवार सिर्फ 50 रुपये में ही पांच एलईडी बल्ब खरीद सकता है. वहीं, बाजार में एक LED बल्ब की कीमत कम से कम 100 रुपये है. ऐसे में आप 5 बल्ब खरीदकर करीब 450 रुपये की बचत कर सकते हैं.
60 करोड़ LED बल्ब
ग्रामीण इलाकों में इस योजना को बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है. पिछले साल गांवों में LED Bulb बांटने की शुरुआत हुई थी. बिजली की बचत के लिए सरकार ने इस योजना को शुरू किया है. ग्रामीण उजाला योजना के तहत सरकार ने लगभग 15 से 20 करोड़ ग्रामीण परिवार के बीच 60 करोड़ एलईडी बल्ब बांटने का लक्ष्य रखा था. इस बल्ब के इस्तेमाल से बिजली खपत में कमी आएगी. साथ ही गांवों में बिजली बिल भी कम आएगा, जिससे पैसे की भी बचत होगी.
तीन साल की गारंटी
ग्राम उजाला योजना के तहत CESL द्वारा 7 वॉट और 12 वॉट के हाई क्वालिटी LED बल्ब केवल 10 रुपये उपबल्ध कराया जाता है. आप अपने पुराने कोई बल्ब देकर इस नए बल्ब को ले सकते हैं. एक परिवार अधिक से अधिक पांच LED बल्ब ले सकता है. सरकार इस LED बल्ब को तीन साल की गारंटी के साथ उपलब्ध करा रही है. पांच जुलाई 2022 तक उजाला योजना के तहत 36,86,59,243 एलईडी बल्ब बांट जा चुके हैं.
किसे मिलेगा 10 रुपये में एलईडी बल्ब

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










