
Google Vs CCI: दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, प्रतिस्पर्धा आयोग ने आरोपों को गलत बताया
AajTak
गूगल इंडिया बनाम सीसीआई की लड़ाई अब दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई है. CCI ने सोमवार को अदालत में बताया है कि उनकी ओर से कोई भी ऐसी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, जिसे गुप्त रखा जाना था.
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की एक रिपोर्ट सार्वजनिक होने के मसले पर Google द्वार दिल्ली हाईकोर्ट का रुख अपनाया गया है. सोमवार को हुई सुनवाई में CCI ने अदालत में कहा है कि गूगल से जुड़ी जो जांच की गई है, उसमें कुछ भी ऐसा सार्वजनिक नहीं हुआ है जो गुप्त रहने लायक हो. हालांकि, गूगल की अपील पर दिल्ली हाईकोर्ट ने उसे ये आश्वासन दिया है कि अगर उसे ऐसा कुछ भी दोबारा प्रतीत होता है, तो वह हाईकोर्ट के पास वापस आ सकता है. सीसीआई द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट को बताया गया है कि गूगल द्वारा जिस कथित लीक की बात हो रही है, वह उनकी ओर से नहीं किया गया है. साथ ही CCI ने 23 सितंबर को हुई अपनी एक बैठक में गूगल द्वारा उठाए गए मुद्दे पर चर्चा की है और एक कमेटी बनाने पर विचार किया है. सीसीआई और गूगल के बीच जारी तल्खी से इतर कोर्ट में एक अलग नज़ारा भी दिखा. जब सोमवार की सुनवाई के खत्म होते हुए सीसीआई के वकील ने गूगल को बधाई दी. दरअसल, आज यानी 27 सितंबर को ही गूगल का 23वां जन्मदिन है. आपको बता दें कि हाल ही में ये बात सामने आई थी कि CCI ने अपनी एक रिपोर्ट में ये दावा किया है कि गूगल अपने एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर की बदौलत इसका गलत इस्तेमाल करता है. गूगल पर आरोप था कि वह मोबाइल कंपनियों को अपनी शर्तों पर काम करने को कहती है, जिसका असर मार्केट पर पड़ता है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







