Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 जनवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव में दूसरे नंबर पर रही एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने मेयर पद को लेकर बीजेपी के सामने 50-50 पावर शेयरिंग फॉर्मूला रख दिया है. आईसीसी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के दौरान भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने बांग्लादेश के स्टैंड-इन कप्तान जवाद अबरार से हाथ मिलाने से परहेज किया.
बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव में दूसरे नंबर पर रही एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने मेयर पद को लेकर बीजेपी के सामने 50-50 पावर शेयरिंग फॉर्मूला रख दिया है. आईसीसी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के दौरान भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने बांग्लादेश के स्टैंड-इन कप्तान जवाद अबरार से हाथ मिलाने से परहेज किया. BMC के चुनाव नतीजों के बाद एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने अपने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में एकत्रित होने का आदेश दिया है. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने एक बड़े फ्रंट-रनिंग गिरोह पर एक्शन लेते हुए 12 संस्थाओं को 5 साल के लिए शेयर बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है. केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पब्लिक सेक्टर के बैंकों की मदद से नया 'सैलरी अकाउंट पैकेज' शुरू किया है. पढ़िए शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
BMC में मेयर पद पर 50-50 फॉर्मूला... शिंदे सेना ने BJP के सामने रखी ढाई-ढाई साल की मांग
बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव में दूसरे नंबर पर रही एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने मेयर पद को लेकर बीजेपी के सामने 50-50 पावर शेयरिंग फॉर्मूला रख दिया है. इस प्रस्ताव के तहत मुंबई के मेयर का कार्यकाल ढाई-ढाई साल के लिए दोनों दलों में बांटने की मांग की गई है. इस फॉर्मूले पर अब तक कोई अंतिम सहमति नहीं बनी है.
भारत-बांग्लादेश के बीच मैदान पर बढ़ा तनाव... आयुष म्हात्रे ने विपक्षी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ
आईसीसी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के दौरान भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने बांग्लादेश के स्टैंड-इन कप्तान जवाद अबरार से हाथ मिलाने से परहेज किया. पिछले कुछ हफ्तों से भारत-बांग्लादेश के बीच खेल और राजनीति को लेकर माहौल तनावपूर्ण है.
BMC नतीजे के बाद शिंदे सेना को सताने लगा 'हॉर्स ट्रेडिंग' का डर, 5 स्टार होटल में शिफ्ट कर दिए पार्षद

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










