
'मेरी कोई बहन नहीं है...' से शुरू हुई कहानी, इंस्टाग्राम पर भाई बनकर महिला से साइबर फ्रॉड, चौंका देगी ये कहानी
AajTak
धनबाद में साइबर फ्रॉड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इंस्टाग्राम के जरिए खुद को भाई बताने वाले ठग ने डराकर और धमकी देकर एक महिला से लाखों की ठगी कर ली. पुलिस की धमकी और फर्जी वीडियो भेजकर पीड़िता को मानसिक दबाव में रखा गया. फिलहाल इस मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई गई है.
डिजिटल अरेस्ट स्कैम का चौंकाने वाला मामला झारखंड के धनबाद से सामने आया है. यहां इंस्टाग्राम के जरिए मैसेज भेजकर खुद को भाई बताने वाले एक युवक ने डर और धमकी से एक परिवार से लाखों रुपये की ठगी कर ली. दरअसल, यह मामला पुटकी थाना इलाके के भागाबांध ओपी के भागाबांध बस्ती का है. महिला की बेटी को ठग ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा था.
दरअसल, तिलकी देवी की बेटी को एक लड़के ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा और कहा कि मेरी कोई बहन नहीं है. तुम ही मेरी बहन हो. मैं तुम्हारे लिए गिफ्ट भेज रहा हूं. गिफ्ट भेजने के लिए एयरपोर्ट जा रहा हूं. डिलीवरी के लिए आए तो तुम रिसीव कर लेना.
बेटी ने कहा कि ठीक है भाई. थोड़ी देर बाद फिर उसी नंबर से बताया गया कि उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है, कुछ पैसों की जरूरत है. इसके बाद बेटी ने अपनी मां को फोन दे दिया. फिर उसी नंबर से कॉल आया और कहा गया कि आपकी वजह से ही मेरा एक्सीडेंट हुआ है. पैसे नहीं देंगी तो पुलिस पहुंचेगी और तुम्हें घसीटते हुए लेकर आएगी.
वीडियो भेजकर बढ़ाया डर
तिलकी देवी ने कहा कि मोबाइल पर एक वीडियो भी भेजा, जिसमें एक महिला को पुलिस ले जा रही थी. यह सब देखकर डर गई. उसके बाद सऊदी अरब में रहने वाले भाई को फोन किया, उसने मेरे बैंक अकाउंट में पैसे भिजवाए. फोन करने वाले लड़के ने स्कैनर भेजा.स्कैनर के जरिए उसे 2 लाख 7 हजार 201 रुपए भेजे. इतने पैसे मिलने के बाद भी ठग ने 3 लाख रुपये और मांगने शुरू कर दिए.
यह भी पढ़ें: चीन का डिजिटल बॉर्डर सील, अपने नये कानून से अमेरिका-इजरायल की साइबर कंपनियों पर गिराई गाज

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









