
'ग्रीनलैंड की डील नहीं हुई तो...', ट्रंप की यूरोपीय देशों को धमकी, चलाया 10% टैरिफ का हंटर
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप के आठ देशों पर टैरिफ बम फोड़ा है. ट्रंप ने ग्रीनलैंड की रणनीतिक महत्ता और खनिज संसाधनों का हवाला दिया और साथ ही सैन्य विकल्प अपनाने की चेतावनी दी. वहीं, दूसरी ओर डेनमार्क की राजधानी के सड़कों पर अमेरिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ.
अमेरिका ग्रीनलैंड पर नियंत्रण पाने के लिए तेजी से कदम उठा रहा है. कुछ मुल्कों ने ग्रीनलैंड सौदे का विरोध किया तो इसका भी इलाज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ढूंढ़ लिया है. यूरोप के कुल आठ देशों पर टैरिफ़ बम फोड़ा गया है. ग्रीनलैंड के मुद्दे पर ट्रंप टैरिफ़ नीति के ज़रिए दबाव बढ़ाने में जुटे हैं. आने वाले दिनों में यूरोप से टकराव और तेज होने वाले हैं.
राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि जब तक अमेरिका को ग्रीनलैंड खरीदने की अनुमति नहीं मिलती, तब तक यूरोपीय सहयोगी देशों से आने वाले सामान पर टैरिफ बढ़ाए जाएंगे.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि 1 फरवरी से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड्स, फिनलैंड और ब्रिटेन से आयात होने वाले सामान पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा. इसके बाद 1 जून से यह टैरिफ 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिए जाएंगे और तब तक जारी रहेंगे जब तक कोई समझौता नहीं होता.
दूसरी ओर, यूरोपीय देशों ने ग्रीनलैंड में सैन्य कर्मियों को तैनात कर दिया है, जिसे ट्रंप ने खतरनाक कदम बताया. उन्होंने इसे टिकाऊ स्थिति को नुकसान पहुंचाने वाला फैसला करार दिया.
यह भी पढ़ें: 6 देशों के 187 सैनिक कर पाएंगे ग्रीनलैंड की सुरक्षा? अमेरिकी हथियार से ही US आर्मी को मात देने की तैयारी
इस बीच, डेनमार्क और ग्रीनलैंड में ट्रंप के प्रस्तावों के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए, जहां प्रदर्शनकारियों ने जोर दिया कि ग्रीनलैंड के भविष्य का निर्णय वहां के लोग ही करें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










