
फिर जहरीली हुई दिल्ली-NCR की आबोहवा, GRAP-4 हुआ लागू... कंस्ट्रक्शन समेत इन चीजों पर बैन
AajTak
दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद CAQM ने GRAP-4 लागू कर दिया है. ट्रकों की दिल्ली में एंट्री बंद कर दी गई है और स्कूलों को हाइब्रिड मोड में चलाने का निर्देश दिया गया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में एक बार फिर से हवा जहरीली हो गई है. हवा की गुणवत्ता बेहद ख़राब होने की वजह से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रैप-4 लागू कर दिया है. राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स शनिवार शाम को 428 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खतरनाक माना जाता है. इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने ग्रैप-4 लागू करने का फैसला किया है.
ग्रैप-4 के तहत दिल्ली में सभी निर्माण और ढहाई कार्यों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योंकि कंस्ट्रक्शन से निकलने वाली धूल प्रदूषण को और बढ़ाने का कारण बनती है. इसके अलावा, ट्रकों की राजधानी में एंट्री भी बैन कर दी गई है, सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही सीमित अनुमति मिलेगी. भारी वाहनों से निकलने वाला धुआं एक बड़ा प्रदूषण स्रोत माना जाता है, इसलिए यह कदम जरूरी है.
बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के सभी स्कूलों को हाइब्रिड मोड में पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. इस व्यवस्था के तहत पढ़ाई ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कराई जाएगी, ताकि बच्चे जहरीली हवा में बाहर न निकलें और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बच सकें.
यह भी पढ़ें: प्रदूषण भी घटाएगी और कमाई भी करेगी दिल्ली सरकार, ‘कार्बन क्रेडिट’ नीति को कैबिनेट की मंजूरी
CAQM ने साफ किया है कि ये कड़े कदम आपातकालीन स्थिति के मद्देनजर उठाए गए हैं और जब तक हवा की गुणवत्ता सामान्य नहीं हो जाती, इन्हीं नियमों का पालन किया जाएगा. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे गैरजरूरी बाहर निकलने से बचें और प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों से दूर रहें.
हर साल सर्दियों में बढ़ता प्रदूषण दिल्ली के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है. इस बार भी हालत इतने गंभीर हो गए हैं कि GRAP-4 जैसे अंतिम स्तर के प्रावधान लागू करना पड़ा है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







