
बीमा के ₹1 करोड़ पर क्लेश... IRB जवान की मौत के बाद पत्नी पहुंची कोर्ट, बुजुर्ग मां-बाप लगा रहे न्याय की गुहार
AajTak
पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी क्षेत्र में सड़क हादसे में शहीद IRB जवान सुधीर कुमार सिंह की मौत के बाद ₹1 करोड़ दुर्घटना बीमा राशि को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. विधवा बहू ने बीमा भुगतान रोक लगा दिया है. बुजुर्ग मां‑बाप न्याय के लिए मुसाबनी मुख्यालय पहुंचे और बहू पर प्रताड़ना व बीमा राशि पर दावा करने के आरोप लगाए हैं.
पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल से हैरान कर देने वाला पारिवारिक विवाद सामने आया है. इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद अब उसके बूढ़े माता-पिता और विधवा पत्नी के बीच ₹1 करोड़ की दुर्घटना बीमा राशि को लेकर टकराव खुलकर सामने आ गया है. जवान के बुजुर्ग पिता ने बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुसाबनी मुख्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है.
दरअसल, यह मामला घाटशिला के मुसाबनी क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पूर्व में IRB में कार्यरत जवान सुधीर कुमार सिंह की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिजनों का कहना है कि बेटे की मौत के बाद जो सहारा मिलना चाहिए था, वह भी विवाद और कानूनी लड़ाई में उलझ गया है.
यह भी पढ़ें: पूर्वी सिंहभूमः CM रघुवर दास और मंत्री सरयू राय की VVIP सीट, क्या इस बार फिर आएगी भाजपा?
सड़क हादसे में जवान की मौत
जानकारी के मुताबिक, सुधीर कुमार सिंह (28) की मौत 26 मई 2025 को हुई थी. वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे और साइकिल पर सवार थे, तभी मुसाबनी में एक ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.
सुधीर कुमार सिंह इंडिया रिजर्व बटालियन में कार्यरत रह चुके थे. उनकी असमय मौत के बाद परिवार को मिलने वाली सुविधाओं और बीमा राशि को लेकर उम्मीद थी कि इससे बूढ़े माता-पिता और अन्य परिजनों का जीवन किसी तरह संभल सकेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










