
प्यार, धोखा और कत्ल... केरल में दिल दहलाने वाली वारदात, बॉयफ्रेंड ने रची खौफनाक साजिश
AajTak
केरल में एक 16 साल की किशोरी के साथ हैवानियत और उसकी बेरहमी से हत्या की वारदात ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. रेलवे ट्रैक के पास मिले छात्रा के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा का हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसका सहपाठी और बॉयफ्रेंड ही है.
केरल के मलप्पुरम जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया कि थोडियापलम में रेलवे ट्रैक के पास मिली 16 साल की लड़की की मौत सामान्य नहीं थी, बल्कि उसके साथ पहले रेप किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पीड़िता के बॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया है, जो नाबालिग है.
मलप्पुरम जिला पुलिस प्रमुख विश्वनाथ आर ने बताया कि पीड़िता गुरुवार को करवरकुंड इलाके से लापता हुई थी. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या के पीछे प्रेम संबंध और उससे जुड़े विवाद मुख्य कारण थे. आरोपी लड़के ने पुलिस को बताया कि उसे पीड़िता के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कथित रिश्ते का शक था. हालांकि, पुलिस इस दावे की गहराई से जांच कर रही है.
इस वारदात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी ने रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान जंगली इलाके में इस कृत्य को अंजाम दिया. पीड़िता और आरोपी गुरुवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच बस से उस सुनसान जगह पर पहुंचे थे. पुलिस की जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि छात्रा का गला घोंटने से पहले उसके दोनों हाथ बांध दिए गए थे.
हैरानी की बात यह है कि हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़का पास के ही एक घर में पानी मांगने गया था. इस मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व पेरिनथलमान्ना के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस करेंगे. पुलिस करवरकुंड से वंडूर तक के रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. आरोपी के मोबाइल का विश्लेषण किया जा रहा है.
पुलिस ने घटनास्थल से पीड़िता का स्कूल बैग भी बरामद किया है. आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसे शनिवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जुवेनाइल होम भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि आमतौर पर नाबालिगों के मामलों में जहां सजा 7 साल से कम हो, FIR दर्ज नहीं होती, लेकिन अपराध की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज किया गया है.
अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड यह तय करेगा कि आरोपी पर वयस्क के रूप में मुकदमा चलाया जाना चाहिए या नहीं. मृतक लड़की और आरोपी एक ही स्कूल में पढ़ते थे और उनके परिवार उनके रिश्ते से वाकिफ थे. वारदात वाले दिन पीड़िता ने अपनी मां से बात भी की थी, लेकिन वह कॉल आरोपी के फोन से किया गया था. पुलिस इस मामले में तीसरे व्यक्ति की संलिप्तता से इनकार कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










