
हॉर्स ट्रेडिंग का डर या मेयर पद की मांग... होटल में क्यों इकट्ठा हुए शिंदे गुट के पार्षद, शिवसेना कॉरपोरेटर ने दिया जवाब
AajTak
मुंबई बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद सियासी सरगर्मी तेज है. शिंदे गुट की शिवसेना ने अपने 29 नवनिर्वाचित पार्षदों को बांद्रा के ताज लैंड्स एंड होटल में एकजुट किया है, जिसे मेयर पद की दावेदारी और संभावित हॉर्स ट्रेडिंग रोकने की रणनीति से जोड़ा जा रहा है. हालांकि कॉरपोरेटर अमय घोले का कहना है कि पार्षदों को अगले पांच साल की कार्ययोजना और आगामी जिला परिषद चुनावों की रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाया गया है.
मुंबई में बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. शिंदे गुट की शिवसेना के 29 नवनिर्वाचित पार्षद बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में इकट्ठा हुए हैं. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई कि शिवसेना की नजर मेयर पद पर है और अपनी मांग को मजबूत करने के लिए सभी पार्षदों को एकजुट किया गया है.
इस बीच शिवसेना कॉरपोरेटर अमय घोले ने मेयर पद को लेकर चल रही अटकलों पर जवाब दिया है. आजतक से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों को अगले पांच साल की कार्ययोजना और आने वाले जिला परिषद चुनावों की रणनीति पर प्रेजेंटेशन देने के लिए बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे खुद सभी नगर सेवकों से मुलाकात कर आगे की दिशा पर चर्चा करेंगे.
ताज लैंड्स एंड में इकट्ठा शिवसेना के पार्षद
शिंदे गुट की शिवसेना ने अपने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को ताज लैंड्स एंड होटल में एकत्र होने का निर्देश दिया था. इसके तहत सभी पार्षद शनिवार को होटल पहुंच चुके हैं. योजना के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक सभी पार्षदों को होटल में ही ठहराया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की टूट या हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश को नाकाम किया जा सके.
बीएमसी चुनाव में शिंदे गुट की शिवसेना ने 29 सीटें जीती हैं. मौजूदा राजनीतिक गणित के अनुसार बीजेपी अपने दम पर बीएमसी में बहुमत हासिल नहीं कर पाई है. ऐसे में शिंदे गुट की भूमिका बेहद अहम हो गई है और सत्ता की चाबी फिलहाल उसी के हाथ में मानी जा रही है.
बीजेपी के लिए शिंदे गुट का समर्थन जरूरी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










