
गढ़ बचा न वर्चस्व रहा! पुणे और PCMC में पवार परिवार का 'क्लीन स्वीप', चाचा-भतीजे के अभेद्य किले में BJP की सेंध
AajTak
महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव के परिणाम ने सबको चौंका दिया. पुणे और पिंपरी चिंचवड़ जो कि पवार परिवार का गढ़ माना जाता था, वहां बीजेपी ने धमाल मचा दिया. बीजेपी ने दोनों निगमों में भारी बहुमत हासिल कर एनसीपी के दोनों गुटों को पीछे छोड़ दिया.
महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम चुनावों के नतीजों ने पश्चिम महाराष्ट्र की राजनीतिक तस्वीर को पूरी तरह से बदल दिया है. वह क्षेत्र जो कभी अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का गढ़ माना जाता था, आज बीजेपी के प्रभाव में आ गया है. इन चुनावों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार की राजनीतिक पकड़ को गहरा झटका दिया है.
पुणे नगर निगम में बीजेपी ने 165 सीटों में से 119 पर जीत दर्ज कर अभूतपूर्व बहुमत हासिल किया, जबकि पिंपरी चिंचवड़ में 128 सीटों में से 84 सीटें जीत लीं.
यह आंकड़े दिखाते हैं कि शहरी महाराष्ट्र में एनसीपी की पकड़ तेजी से कमजोर हो रही है. दो साल पहले अजित पवार के अलग गुट बनने के बाद से पार्टी की स्थिति और भी नाजुक हो गई है. हालांकि, नगर निगम चुनावों में एनसीपी और एनसीपी (एसपी) ने एकजुट होकर बीजेपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन यह रणनीति कामयाब नहीं हो सकी.
पुणे में एनसीपी के पार्षदों की संख्या 43 से घटकर 27 रह गई, जबकि पिंपरी चिंचवड़ में बीजेपी ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली. अजित पवार का गुट महज 37 सीटों पर सिमट गया.
ख़ासतौर से पुणे में यह चुनाव बीजेपी और अजित पवार के गुट के बीच सीधी टक्कर साबित हुई, जहां भीड़भाड़ वाले प्रचार और मीडिया बयानबाजी का कोई खास असर नहीं हुआ. आखिर बीजेपी की मजबूत संगठनात्मक ताकत और विकास के कामों पर केंद्रित प्रचार ने बाजी मार ली.
यह भी पढ़ें: 'मैं सिर्फ चेहरा हूं, लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई', BMC में हार के बाद शिंदे पर भड़के उद्धव

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










