
बुजुर्ग से 58 करोड़ की हुई थी ठगी... महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने पीड़ित को 2 करोड़ रुपये वापस दिलाए
AajTak
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने साइबर ठगी के केस में कार्रवाई की है. मुंबई के रहने वाले 72 साल के बुजुर्ग से 58.13 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ रुपये की राशि वापस कराई गई है. पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों की संपत्तियां फ्रीज की हैं, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है.
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने देश के अब तक के सबसे बड़े ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर फ्रॉड मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 2 करोड़ रुपये की राशि वापस दिलाई है. यह राशि 58.13 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पहली किस्त के तौर पर कोर्ट के आदेश के बाद रिफंड कराई गई है. पीड़ित 72 साल के बुजुर्ग मुंबई के रहने वाले हैं, जिन्हें साइबर अपराधियों ने महीनों तक डरा-धमकाकर ठगी का शिकार बनाया था.
एजेंसी के अनुसार, ठगों ने खुद को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर पीड़ित और उनकी पत्नी से संपर्क किया. उन्हें कथित मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध लेनदेन के मामले में फंसाने की धमकी दी गई. इसके बाद दंपति को करीब दो महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया, यानी वीडियो कॉल और फोन के जरिए लगातार निगरानी और डर का माहौल बनाया गया.
इस दौरान ठगों ने अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने के लिए दबाव डाला, जिससे कुल 58.13 करोड़ रुपये की ठगी हो गई. जब दंपति को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने महाराष्ट्र साइबर पुलिस से संपर्क किया.
यह भी पढ़ें: यूनाइटेड नेशन की नौकरी, 2016 में दिल्ली वापसी… बुजुर्ग दंपति ने 15 दिन में गंवाए 15 करोड़, डिजिटल अरेस्ट की कहानी
राज्य पुलिस की साइबर टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की. अधिकारियों ने कई बैंक खातों और आरोपियों की संपत्तियों को फ्रीज कराया. लगातार कानूनी प्रयासों और कोर्ट के आदेश के बाद 2 करोड़ रुपये की राशि पीड़ित को वापस दिलाई गई.
पुलिस का कहना है कि यह केवल पहली किस्त है और आगे भी फ्रीज की गई संपत्तियों और खातों के जरिए और रकम रिकवर करने की कोशिश जारी है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









