
24 घंटे में दो हत्याएं... बांग्लादेश में नहीं थम रहा हिंदुओं पर अत्याचार, एक और हिंदू व्यापारी को पीट-पीटकर मार डाला
AajTak
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. बीते दो दिनों में गाजीपुर और राजबाड़ी जिलों से दो हिंदुओं की हत्या की घटनाओं ने तनाव बढ़ा दिया है. गाजीपुर के कालिगंज में शनिवार सुबह होटल व्यवसायी लिटन चंद्र घोष की मामूली विवाद के बाद पीट-पीटकर और बेलचे से वार कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है.
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. बीते दो दिनों में दो अलग-अलग जिलों से दो हिंदुओं की हत्या के मामले सामने आए हैं, जिससे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है.
पीटा और बेलचे से किया वार
ताजा मामला शनिवार सुबह करीब 11 बजे गाजीपुर जिले के कालिगंज क्षेत्र का है, जहां एक हिंदू होटल व्यवसायी लिटन चंद्र घोष उर्फ काली (60) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. लिटन घोष इलाके में बोयीशाखी स्वीट एंड होटल नाम से एक होटल चलाते थे. जानकारी के मुताबिक, होटल में काम करने वाले कर्मचारी अनंत दास की एक ग्राहक से मामूली कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई.
इसी दौरान अपने कर्मचारी को बचाने के लिए लिटन चंद्र घोष बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन पर ही हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने लिटन घोष पर घूंसे और लातों से हमला किया और एक बेलचे से भी वार किया. गंभीर रूप से घायल लिटन घोष मौके पर ही गिर पड़े और स्थानीय लोग कुछ कर पाते, उससे पहले ही उनकी मौत हो गई.
तीन आरोपी हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला मामूली विवाद से जन्मा हिंसा का लग रहा है, हालांकि जांच जारी है. इस घटना के बाद कालिगंज इलाके में शोक और तनाव का माहौल है. स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










