
बहन के प्रेमी को पार्क में बुलाकर मार डाला, नाबालिग भाई सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली में प्रेम संबंध के चलते खूनी वारदात सामने आई है. सोशल मीडिया के जरिए पार्क में बुलाए गए 18 साल के किशोर की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस साजिश के पीछे प्रेमिका का नाबालिग भाई बताया जा रहा है. पुलिस ने 24 घंटे में पांच नाबालिगों को पकड़ लिया है.
दिल्ली के रोहिणी इलाके में प्रेम प्रसंग को लेकर सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. एक नाबालिग लड़के को सोशल मीडिया के जरिए पब्लिक पार्क में मिलने के लिए बुलाया गया. वहां नाबालिगों के एक समूह ने उस पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने पांच नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है.
जानकारी के मुताबिक, ये वारदात 15 जनवरी को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में हुई थी. मृतक की पहचान दिव्यांशु (18) के रूप में हुई है. दिव्यांशु का एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था, जिसका उसके परिवार के लोग विरोध कर रहे थे. पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की साजिश लड़की के नाबालिग भाई ने रची थी.
आरोपी 17 साल का है. वो इस रिश्ते से बेहद नाराज था. उसने दिव्यांशु को खत्म करने की योजना बनाई और अपने एक दोस्त के सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल कर पीड़ित से संपर्क बनाए रखा. आरोपी ने दिव्यांशु को मिलने के बहाने जापानी पार्क में बुलाया. तय समय पर वह अपने अन्य नाबालिग साथियों के साथ जापानी पार्क पहुंच गया.
वहां दिव्यांशु पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. दोपहर करीब 3 बजे चाकू मारने की PCR कॉल पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दिव्यांशु को खून से लथपथ हालत में पाया. उसे तुरंत BSA अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
चश्मदीदों के बयान और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सभी पांचों नाबालिगों को पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, पीड़ित का मोबाइल फोन, कलाई घड़ी और एक धातु का कड़ा भी बरामद किया है. सभी आरोपी उसी इलाके के रहने वाले हैं और एक ही स्कूल में पढ़ते हैं.
पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात की योजना कैसे और किस स्तर तक बनाई गई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










