दिल्ली-NCR को जहरीली हवा और कोहरे ने जकड़ा... एयरपोर्ट से सड़क तक असर, AQI 466 तक पहुंचा
AajTak
दिल्ली-एनसीआर पर जहरीले स्मॉग और घने कोहरे की मोटी चादर छाई हुई है. AQI कई इलाकों में 466 तक पहुंच गया है. फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित हैं और GRAP के सख्त प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं.
दिल्ली और एनसीआर एक बार फिर जहरीली हवा और घने कोहरे की गिरफ्त में हैं. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह से ही घने स्मॉग और कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिससे विजिबिलिटी कई इलाकों में लगभग शून्य तक पहुंच गई. हालात इतने खराब देखे जा रहे हैं कि सड़क, रेल और हवाई यातायात तीनों प्रभावित हो रहे हैं.
दिल्ली में बारापुला फ्लाईओवर, निजामुद्दीन, ITO, मोती बाग और DND फ्लाईवे के आसपास के इलाकों से आए विजुअल्स में साफ देखा जा रहा है कि दिल्ली धुएं और कोहरे की जहरीली परत में ढकी हुई है. CPCB के मुताबिक, मोती बाग इलाके में AQI 466 दर्ज किया गया, जो ‘Severe’ कैटेगरी में है.
ITO इलाके में AQI 443 रिकॉर्ड हुआ, यह भी ‘Severe’ श्रेणी में है. हालात बिगड़ने के बाद दिल्ली-एनसीआर में GRAP के तहत कड़े प्रतिबंध दोबारा लागू कर दिए गए हैं.
उत्तर भारत में घना कोहरा, विजिबिलिटी लगभग शून्य
दिल्ली के साथ-साथ पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में रहा. रविवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई. इसका सीधा असर फ्लाइट ऑपरेशंस पर पड़ा, जिसके चलते एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटीज को ट्रैवल एडवाइजरी जारी करनी पड़ी.
फ्लाइट्स पर असर, यात्रियों के लिए एडवाइजरी

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









