
दिल्ली से पटना जा रही राजधानी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी, 31 मिनट खड़ी रही ट्रेन
AajTak
दिल्ली–पटना तेजस राजधानी को बम से उड़ाने की धमकी ने रेल सुरक्षा तंत्र को अलर्ट पर ला दिया. अलीगढ़ में ट्रेन रोकी गई, बीडीएस से लेकर डॉग स्क्वाड तक ने जांच की. 31 मिनट बाद खतरा टला, लेकिन प्रीमियम ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर सवाल फिर खड़े हो गए.
दिल्ली से पटना जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया. ट्रेन उस वक्त अलीगढ़ से गुजर रही थी. वहीं ट्रेन को रोका गया और जांच की गई. जांच में कुछ नहीं मिलने के बाद करीब 31 मिनट बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया.
अलीगढ़ आरपीएफ के कमांडिंग ऑफिसर गुलजार सिंह का इसपर बयान भी आया है. उन्होंने कहा, 'तेजस राजधानी ट्रेन दिल्ली से पटना जा रही थी. हमें दिल्ली कंट्रोल रूम से ट्रेन में बम की धमकी की सूचना मिली. सूचना मिलते ही हमारी पूरी बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) टीम, स्थानीय पुलिस, एसएचओ, नागरिक अधिकारी, हमारे डॉग स्क्वाड, अग्निशमन अधिकारी और यहां के मंडल अधिकारियों ने ट्रेन की जांच की. कुछ भी नहीं मिला. ट्रेन को 31 मिनट के लिए रोका गया. अब ट्रेन को आगे जाने की अनुमति दे दी गई है.'
बता दें कि Tejas Rajdhani दरअसल Rajdhani Express का ही अपग्रेडेड वर्जन है. इसमें बेहतर इंटीरियर, आधुनिक LED डिस्प्ले और ऑटोमैटिक दरवाजे जैसी सुविधाएं हैं.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









