
शिवसेना फिर टूटेगी? मुंबई में शिंदे सेना की 'रिजॉर्ट पॉलिटिक्स' पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा
AajTak
बीएमसी नतीजों के बाद मुंबई की सियासत गरमा गई है. शिवसेना के 29 पार्षद होटल में ठहरे हैं. उद्धव ठाकरे ने शिंदे पर बीजेपी के दबाव में होने का आरोप लगाया है, जबकि मेयर पद को लेकर महायुति के भीतर खींचतान के संकेत मिल रहे हैं.
निकाय चुनावों के नतीजों के बाद महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज है. BMC में शिवसेना के नए चुने गए कॉर्पोरेटर्स इस वक्त मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में रुके हुए हैं. सभी 29 कॉर्पोरेटर को होटल में बुलाया गया था. इसके बाद कयासबाजी शुरू हो चुकी है.
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे बीजेपी से डरे हुए हैं. महायुति के हाथों बीएमसी में हारने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उद्धव ने संकेत दिया कि भारत के सबसे धनी नगर निकाय पर नियंत्रण पाने की होड़ में शिंदे-सेना गुट में फूट पड़ सकती है.
उद्धव ने 2022 की उस घटना का जिक्र करते हुए कहा, 'एकनाथ शिंदे बीजेपी से डरे हुए हैं, क्योंकि उन्होंने अपने पार्षदों को पांच सितारा होटल में ठहराया है. उन्हें पता है कि अगर वे एक बार टूट चुके हैं, तो दोबारा भी फूट पड़ सकती है.' उस घटना में 40 विधायकों के विद्रोह के बाद शिवसेना में फूट पड़ गई थी. शिंदे के नेतृत्व में हुए इस विद्रोह के कारण उद्धव-कांग्रेस-एनसीपी सरकार गिर गई थी. इसके बाद उन्होंने बीजेपी के साथ गठबंधन कर मुख्यमंत्री का पद संभाला था.
सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि शिवसेना के सभी 29 पार्षदों को ताज लैंड्स एंड होटल पहुंचने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त या पार्षदों को अपने यहां लाने के प्रयासों को रोका जा सके.
सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना की तरफ से बीएमसी में ढाई साल के लिए शिवसेना का मेयर बनाने की मांग की गई है. यानी शिवसेना के कॉर्पोरेटर चाहते हैं कि बीजेपी और शिवसेना का ढाई ढाई साल तक मेयर रहे, जिसमें पहले टर्म में शिवसेना का मेयर बनाया जाए. इस मांग की एक बड़ी वजह ये भी है कि बगैर शिवसेना के सपोर्ट के बीजेपी का मेयर नहीं बन सकता है.
29 में से 25 निकायों में महायुति की जीत

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









