
दिल्ली में अब 1.20 लाख तक की पारिवारिक आय वाले परिवारों को मिलेगा राशन कार्ड, सरकार का बड़ा फैसला
AajTak
दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड की पात्रता सीमा बढ़ाकर वार्षिक पारिवारिक आय 1.20 लाख रुपये कर दी है, जिससे लंबे समय से खाद्य सुरक्षा से वंचित गरीब परिवारों को राहत मिलेगी. नए नियमों के तहत आय प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा, सेल्फ वेरिफिकेशन खत्म किया गया है और संपत्ति, आयकर, सरकारी नौकरी, चार पहिया वाहन व अधिक बिजली खपत वालों को योजना से बाहर रखा गया है.
दिल्ली सरकार ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को अधिक न्यायसंगत, पारदर्शी और गरीब-केंद्रित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई दिल्ली कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब 1.20 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों को राशन कार्ड का अधिकार मिलेगा. इससे पहले यह सीमा 1 लाख रुपये निर्धारित थी.
सरकार का कहना है कि इस फैसले से वर्षों से खाद्य सुरक्षा से वंचित रह गए हजारों जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा कोई एहसान नहीं, बल्कि गरीबों का अधिकार है. सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि केवल व्यवस्था की खामियों या अस्पष्ट नियमों के कारण कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भूखा न रहे. उन्होंने कहा कि नए नियमों के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक जवाबदेह और भरोसेमंद बनाया जाएगा.
लाखों आवेदन लंबित
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सालों से स्पष्ट नियमों के अभाव में दिल्ली में 3 लाख 89 हजार 883 से अधिक राशन कार्ड आवेदन लंबित हैं, जबकि 11 लाख 65 हजार 965 से ज्यादा लोग आज भी खाद्य सुरक्षा का इंतजार कर रहे हैं. सरकार ने हाल में खाद्य सुरक्षा से जुड़े डेटा का व्यापक सत्यापन कराया, जिसमें बड़ी संख्या में अनियमितताएं सामने आईं. जांच में पाया गया कि लगभग 6 लाख 46 हजार 123 लाभार्थियों की आय संबंधी जानकारी नियमों से मेल नहीं खाती थी.
इसके अलावा 95 हजार 682 लोग लंबे समय से सिस्टम में दर्ज थे लेकिन लाभ नहीं ले रहे थे. करीब 23 हजार 394 नाम दोहराव में, 6185 मामले मृत व्यक्तियों के नाम पर और 56 हजार 372 लोगों ने स्वयं सिस्टम से बाहर होने का अनुरोध किया. इन सभी कारणों से कुल मिलाकर 8 लाख 27 हजार 756 से अधिक रिक्तियां सामने आईं, जिन्हें अब वास्तविक जरूरतमंद परिवारों से भरा जाएगा.
योजना से बाहर रहेंगे ये लोग

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










