
'Nobel के लिए किसी को इतना पागल नहीं देखा', ट्रंप पर कैलाश सत्यार्थी का तंज
AajTak
कैलाश सत्यार्थी ने डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की ख़बर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा पागलपन पहले नहीं देखी. ये पुरस्कार को किसी को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है, ये कमिटी ने भी बताया है.
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने एक अंतरराष्ट्रीय विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी. अपने नए किताब ‘करुणा: द पावर ऑफ कम्पैशन’ के विमोचन के दौरान उन्होंने उन खबरों की आलोचना की, जिनमें कहा गया था कि एक अन्य नोबेल विजेता ने अपना शांति पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सौंप दिया.
कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि यह सुनकर वे हैरान रह गए. उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी किसी को नोबेल पुरस्कार के लिए इतना पागल होते नहीं देखा.
सत्यार्थी ने साफ किया कि नोबेल शांति पुरस्कार कोई ऐसा सम्मान नहीं है जिसे दिया या ट्रांसफर किया जा सके. उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया कि नोबेल समिति ने साफ कहा है कि यह सम्मान ट्रांसफरेबल नहीं होता.
सत्यार्थी ने जोर देकर कहा कि नोबेल पुरस्कार राजनीतिक समर्थन का साधन नहीं, बल्कि नैतिक अधिकार और मानवीय मूल्यों का प्रतीक है. इस पर दर्शकों ने जोरदार तालियां और हंसी से प्रतिक्रया दी.यह भी पढ़ें: 'सेकेंड हैंड नोबेल' क्यों लिया? ट्रंप ने खुद बताई मचाडो से मीटिंग की पूरी कहानी
उन्होंने 2014 में नोबेल पुरस्कार जीतने के बाद का अनुभव साझा करते हुए बताया कि तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें बुलाकर कहा था कि वे भारत के लिए यह गौरव लेकर आए हैं.
सत्यार्थी ने इसे केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं माना, बल्कि पूरे देश को समर्पित किया. शुरुआत में इसके लिए कोई प्रोटोकॉल नहीं था, लेकिन उन्होंने आग्रह किया कि यह पदक देश की धरोहर के रूप में रखा जाए. इसके बाद एक नया प्रोटोकॉल बना और नोबेल पदक राष्ट्रपति को सौंपा गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










