
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव से पहले दिल्ली में कल होगा BJP के मुख्यमंत्रियों का जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता
AajTak
बीजेपी ने दिल्ली में अपने सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों का विशेष कॉन्क्लेव आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. यह बैठक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले संगठन की मजबूती और एकजुटता पर केंद्रित होगी. 20 जनवरी को अध्यक्ष चुना जाना है.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कदम उठाया है. रविवार को दिल्ली में बीजेपी के सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों का एक विशेष कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.
इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है.
यह कॉन्क्लेव एक ऐसे समय में आयोजित हो रहा है जब पार्टी नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव आने वाला है. लंबे समय तक पार्टी की कमान संभाल चुके जेपी नड्डा के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. पार्टी इस बैठक के माध्यम से राज्यों के मजबूत नेताओं को एक मंच पर लाकर संगठन को नई दिशा देने की तैयारी में है.
पार्टी सूत्रों के अनुसार, वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है, और 20 जनवरी को उन्हें औपचारिक रूप से बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है. 46 साल के नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी में युवा और सक्रिय नेतृत्व को बढ़ावा मिलने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: नितिन नबीन 20 जनवरी को ले सकते हैं नड्डा की जगह, नए भाजपा अध्यक्ष के सामने होंगी ये 7 चुनौतियां
19 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रस्तावक की भूमिका निभा सकते हैं. इससे पहले मुख्यमंत्रियों को दिल्ली बुलाना पार्टी के भीतर अनुशासन और निरंतरता का भी संदेश माना जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










