
Google का बड़ा ऐलान, कंपनी ने घटा दी चार फोन की कीमत, 7 हजार तक हुए सस्ते
AajTak
Google Pixel 8 Series Price Drop: गूगल ने Pixel 9 सीरीज के लॉन्च होते ही अपने पुराने फोन्स की कीमतों में कटौती कर दी है. ब्रांड ने Pixel 8, Pixel 8 Pro, Pixel 8a और Pixel 7a की कीमत को 7 हजार रुपये तक कम किया है. अलग-अलग स्मार्टफोन्स की कीमतों में अलग-अलग कटौती गई है. आइए जानते हैं इन फोन्स की नई कीमतें.
Google ने अपनी Pixel 9 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस सीरीज में Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold लॉन्च किया है. नए फोन्स के लॉन्च होते ही कंपनी ने अपने पुराने स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती कर दी है. ऐपल की राह पर चलते हुए Google ने ये कदम उठाया है.
कंपनी ने अपने चार स्मार्टफोन्स की कीमत को कम किया है. इन कीमतों में 7 हजार रुपये तक की कटौती गई है. कीमतों में कटौती के अलावा आपको एडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा. आइए जानते हैं ये फोन्स कितने सस्ते हुए हैं.
कंपनी ने Pixel 8, Pixel 8 Pro, Pixel 8a और Pixel 7a को सस्ता किया है. कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स की कीमत को दो हजार रुपये से 7 हजार रुपये तक कम किया है.
यह भी पढ़ें: Google Pixel 9 सीरीज लॉन्च, 7 साल तक मिलेगा Android अपडेट, भारत में इतनी है कीमत
यह भी पढ़ें: Google Pixel 9 Pro Fold लॉन्च, कंपनी ने भारत में पहली बार लॉन्च किया फोल्डिंग फोन, इतनी है कीमत
बता दें कि इन फोन्स को आप इससे भी कम कीमत पर ऑनलाइन मार्केट प्लेस से खरीद सकेंगे. ये फोन्स फिलहाल Flipkart पर ऑनलाइन उपलब्ध है. Flipkart पर इन फोन्स पर 10 हजार रुपये तक का एडिशनल डिस्काउंट मिल रहा है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











