
Gold ETF: सोना सपना नहीं... अब होगा अपना! 100 रुपये से भी कम में खरीदें प्योर गोल्ड, जानिए कैसे?
AajTak
Gold ETF SIP: आप 100 रुपये से भी कम में गोल्ड ETF खरीद सकते हैं. सबसे बेहतर विकल्प ये होगा कि आप गोल्ड ईटीएफ में SIP करें, जैसा कि आप म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में SIP करते हैं.
सोना 1 लाख रुपये पार कर चुका है, सोने की कीमतें पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी हैं. वैसे तो कम आमदनी वालों के लिए सोना एक सपना बनता जा रहा है, लेकिन एक विकल्प है, जिससे 10-20 हजार रुपये कमाने वाले भी सोना खरीद सकते हैं, और भविष्य में उससे मोटा पैसा भी बना सकते हैं. ये विकल्प है- Gold ETF यानी (Gold Exchange-Traded Fund).
गोल्ड ETF एक इन्वेस्टमेंट फंड होता है, जिसकी शेयर बाजार में एक्सचेंजों पर शेयरों की तरह ही खरीद-फरोख्त होती है. इलेट्रॉनिक फॉर्म में होने की वजह से ये सुरक्षित होते हैं. यह फिजिकल गोल्ड (Physical Gold) के मुकाबले ज्यादा लिक्विड (Liquid) होता है, यानी इसकी खरीद-फरोख्त आसान होती है.
कितने का खरीद सकते हैं गोल्ड ETF? आप 100 रुपये से भी कम में गोल्ड ETF खरीद सकते हैं. सबसे बेहतर विकल्प ये होगा कि आप गोल्ड ईटीएफ में SIP करें, जैसा कि आप म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में SIP करते हैं. म्यूचुअल फंड से भी बेहतर विकल्प आपको गोल्ड ETF में निवेश के लिए मिल जाएगा. आप गोल्ड ईटीएफ में डेली, वीकली और मंथली SIP कर सकते हैं.
उदाहरण के लिए अगर आप चाहे तो, हर हफ्ते 100 रुपये से गोल्ड ETF में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. इससे फायदा ये होगा कि आपके ऊपर बाजार में उतार-चढ़ाव का ज्यादा असर नहीं होगा, साथ ही लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न मिलेगा. जब कई साल तक आप गोल्ड ETF में SIP करते रहेंगे, तो बड़ा फंड जुटा लेंगे. इसके अलावा जब मर्जी आप ट्रेडिंग सेशन के दौरान ETF को बेच भी सकते हैं, और अगले दिन अमाउंट आपके बैंक खाते में आ जाएगा. इसलिए अगर आज सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है तो आपको घबराना है. एक दिन ऐसा भी आएगा, जब सोना 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम भी हो जाएगा.
गोल्ड ETF की मुख्य विशेषताएं- - आपको सोना खरीदकर स्टोर करने की जरूरत नहीं, ETF डिजिटल रूप से सोने में निवेश की सुविधा देता है. - स्टॉक की तरह इन्हें आसानी से खरीदा-बेचा जा सकता है. - फिजिकली सोना खरीदने की तुलना में स्टोरेज, मेकिंग चार्ज, और शुद्धता की चिंता नहीं. - गोल्ड ETF की कीमत बाजार में सोने की कीमत के आधार पर तय होती है. - यह डिजिटल निवेश है, चोरी या नुकसान का जोखिम नहीं होता है.
भारत में गोल्ड ETF के उदाहरण: Gold BeES SBI Gold ETF Nippon India ETF Gold BeES HDFC Gold ETF ICICI Prudential Gold ETF Kotak Gold ETF

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












