
Glenn Maxwell IPL 2024: आईपीएल की फिसड्डी टीम RCB को बड़ा झटका, ग्लेन मैक्सवेल ने लिया ब्रेक, इस वजह से लिया फैसला
AajTak
Glenn Maxwell Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में प्वाइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक और तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, टीम के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने IPL से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लिया है, आखिर ऐसा क्यों, इसकी वजह हैरान कर देगी.
Glenn Maxwell Mental and physical fatigue: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु (RCB) का इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में इस साल भी बुरा हाल दिख रहा है. वहीं, टीम को आईपीएल के बीच में एक और झटका लगा है. RCB के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने मानसिक रूप से थकान की बात कहकर IPL से अनिश्चित काल के लिए ब्रेक लिया है. मैक्सवेल ने 'मेंटल और फिजिकल ब्रेक' का आग्रह RCB के मैनेजमेंट से किया, जिसे मान लिया गया.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से 15 अप्रैल को हारने के बाद इस मैच के बाद RCB आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में सबसे फिसड्डी टीम बनी हुई है, उसने 7 मैचों में से महज 1 दर्ज कर आईपीएल की सबसे फिसड्डी टीम बनी हुई है. वहीं मैक्सवेल का हटना भी इस फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा झटका है.
Glenn Maxwell is taking a "mental and physical break" from the IPL following his horror start to the tournament.#IPL2024 https://t.co/IWgI286VK3
मैक्सवेल ने आरसीबी की सात मैचों में छठी हार के बाद कहा, 'मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से, यह बहुत आसान निर्णय था, आखिरी गेम के बाद फाफ (डु प्लेसिस) और कोचों के पास गया और कहा कि मुझे लगता है कि शायद अब समय आ गया है कि हम किसी और को आजमाएं, मुझे लगता है कि मेरे लिए खुद को थोड़ा मेंटल और फिजिकल रेस्ट देने का समय ले गए हैं. अब यह समय शरीर को दुरुस्त करने का है.'
मैक्सवेल ने आगे कहा, 'इस आईपीएल सीजन में पावरप्ले के तुरंत बाद हमारे पास एक बहुत बड़ी कमी थी, जो पिछले कुछ सीजन में मेरी ताकत थी, मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं पॉजिटिव तरीके से बल्ले से टीम को योगदान नहीं दे रहा था, इस वजह से हमारा टेबल (प्वाइंट टेबल) में भी बुरा हाल है. मुझे लगता है कि यह किसी और खिलाड़ी को अपना खेल दिखाने का अच्छा मौका है, इससे कोई और अपनी जगह बना सकता है.'
मैक्सवेल का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन मैक्सवेल आईपीएल 2024 में रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखे थे. 15 अप्रैल को हुए मैच से पहले उन्होंने छह पारियों में 5.33 के एवरेज से केवल 32 रन बनाए थे. ऐसी अटकलें थीं कि अंगूठे की चोट की वजह से वह बाहर बैठे हैं, लेकिन ऐसा नहीं था, अब असल वजह सामने आई है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







