
Glenn Maxwell And Vini Raman: जानें कौन हैं विनी रमन? जिनसे ग्लेन मैक्सवेल करने वाले हैं शादी
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेक्स मैक्सवेल और उनकी भारतीय मंगेतर विनी रमन 27 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. चंद दिनों पहले मैक्सवेल और रमन की शादी का निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेक्स मैक्सवेल और उनकी भारतीय मंगेतर विनी रमन 27 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इंटरनेट पर उनकी शादी को लेकर काफी खबरें चल रही हैं. चंद दिनों पहले मैक्सवेल और रमन की शादी का निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जो तमिल भाषा में छपा था.
इस कपल ने लगभग एक साल पहले सगाई कर ली थी और अब एक महीने बाद होने वाली अपनी शादी के को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. मैक्सवेल ने अपनी सगाई की खबर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसे बाद में उनकी मंगेतर ने भी साझा किया.
चूंकि विनी तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं. यही कारण है कि शादी तमिल परंपराओं के साथ आयोजित हो सकती है. एक साल पहले, विनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने भारतीय पारंपरिक सगाई समारोह की कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












