)
GE F414 की होगी छुट्टी! GTRE और Godrej Aerospace मिलकर बनाएंगे 90kN का देसी जेट इंजन
Zee News
Tejas MkII 90kN Indigenous Jet Engine: GTRE Tejas MkII के लिए 90kN क्षमता वाला देशी जेट इंजन बना रहा है, जो हल्का, बेहतर और भारत की जलवायु के अनुसार सभी जगह अच्छा प्रदर्शन करेगा.
Tejas MkII 90kN Indigenous Jet Engine: भारत के रक्षा क्षेत्र में देशी तकनीक को बढ़ावा देने के लिए Gas Turbine Research Establishment (GTRE) ने Tejas MkII प्रोग्राम के लिए 90kN क्षमता वाला जेट इंजन विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है. Godrej Aerospace इस प्रोजेक्ट में मदद कर रहा है. इस नए इंजन को तैयार करने के लिए GTRE, अपने मौजूदा 49kN क्षमता वाले Kaveri Dry Engine (KDE) के कोर को और शक्तिशाली बनाने पर काम कर रहा है.
More Related News
