
Gautam Gambhir Press Conference Highlights: हार्दिक पंड्या की बजाय सूर्यकुमार यादव क्यों बने टी20 के कप्तान, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया
AajTak
श्रीलंका दौरे के साथ टीम इंडिया के नए हेड कोच अपने कार्यकाल की शुरुआत करने जा रहे हैं. भारतीय टीम श्रीलंका दौरे का आगाज 27 जुलाई को करेगी. श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम 12 दिनों में कुल 6 मुकाबले खेलेगी.
भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. इस दौरे के साथ ही टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर अपने कार्यकाल की शुरुआत कर रहे हैं. श्रीलंका टूर की शुरुआत से पहले हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान दोनों ने भारतीय क्रिकेट से जुड़े सवालों के उत्तर दिए.
सूर्यकुमार क्यों बने कप्तान?
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया, 'सूर्यकुमार यादव को इसलिए कप्तान बनाया गया क्योंकि वह योग्य उम्मीदवारों में से एक हैं.वह सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाजों में से एक हैं. आप ऐसा कप्तान चाहते हैं जो सभी मैच खेलें. हार्दिक पंड्या की फिटनेस उनके लिए एक चुनौती रही है. हार्दिक काफी अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी फिटनेस चिंता का विषय है. चयनकर्ताओं/कोच के लिए उन्हें हर मैच खिलाना मुश्किल हो जाता है. हम ऐसा कप्तान चाहते थे जो सभी मैच खेलने के लिए उपलब्ध हों. सूर्या में सफल होने के लिए सभी आवश्यक गुण हैं.'
ये भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या ही बनते कप्तान, कहां हुआ 'खेला'? सूर्यकुमार यादव ऐसे निकले आगे, BCCI मीटिंग में 3 लोगों ने लगाई मुहर
Aajtak.in ने पहले ही बताया था क्यों बने सूर्यकुमार यादव कप्तान... 1. ऐसा खिलाड़ी चुना जो काम से कम अगले तीन-चार सालों तक T20 में कप्तानी कर सके. 2. उन्हें वनडे से हटा दिया गया है जबकि हार्दिक one day team के भी सदस्य रहेंगे तो सूर्यकुमार यादव सिर्फ और सिर्फ T20 पर फोकस करेंगे अगले T20 वर्ल्ड कप तक. 3. हार्दिक पांड्या के कंपैरिजन में उनकी इंजरी काम हैn और वह ज्यादा फिट हैं. 4. T20 में हार्दिक पांड्या से सूर्यकुमार यादव का बहुत बेहतर रिकॉर्ड है.
ऋतुराज और अभिषेक क्यों हुए आउट?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







