
'Four more shots please' एक्ट्रेस बानी नाश्ते में पीती हैं पाया सूप, जानें इसके फायदे
AajTak
अमेजन की सीरीज 'फोर मोर शॉट्स, प्लीज' में जिम ट्रेनर उमंग का किरदार निभाने वाली फिटनेस प्रेमी वीजे बानी जे असल में भी फिटनेस फ्रीक हैं. वो अपने शरीर और स्किन को हेल्दी रखने के लिए नाश्ते में हड्डियों का सूप पीती हैं. अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो आपको बोन ब्रॉथ के फायदों की जानकारी जरूर होनी चाहिए.
अमेजॉन की सीरीज 'फोर मोर शॉट्स, प्लीज' में जिम ट्रेनर उमंग का किरदार निभाने वाली वीजे बानी जे ने बताया है कि वो अपने खानपान का किस तरह से ख्याल रखती हैं और नाश्ते में वो बोन ब्रॉथ यानी हड्डियों का सूप लेना पसंद करती हैं. बोन ब्रॉथ को पाया सूप कहा जाता है.
अंग्रेजी वेबसाइट 'इंडियन एक्सप्रेस' के अनुसार, उन्होंने हाल ही में अपने ब्रेकफास्ट की पसंद के बारे में साइरस ब्रोचा से बातचीत में बताया, ' मैं बोन ब्रॉथ पीती हूं. मैं इसे घर पर बनाती हूं. मैं हर सुबह इसे ब्रेकफास्ट में पीती हूं. यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है.'
बोन ब्रॉथ असल में क्या है?
बोन ब्रॉथ जानवरों की हड्डियों को उबालकर बनाया गया पोषक तत्वों से भरपूर एक तरह का सूप है. ला फेम की न्यूट्रिशनिस्ट राशि चहल ने इस बारे में कहा, 'इससे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं जैसे बेहतर पाचन, मजबूत हड्डियों, हेल्दी स्किन और बाल. नाश्ते में बोन ब्रथ पीने से कई फायदे मिल सकते हैं लेकिन इसे रोजाना पीने की आदत बनाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.'
बोन ब्रॉथ में होते हैं ये पोषक तत्व कोलेजन: बोन ब्रॉथ कोलेजन का एक बेहतरीन स्रोत होता है जो जोड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखता है, त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ाता है और बालों और नाखूनों को मजबूत करता है.
बोन ब्रॉथ में मौजूद जिलेटिन प्रोलाइन और ग्लाइसिन जैसे अमीनो एसिड में बदल जाता है जो पाचन, सूजन कम करने और टिश्यू की मरम्मत में अहम भूमिका निभाते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











