
Four Day Test Match Debate: जबरन 5 दिन का टेस्ट खेल रहे... 4 दिन में ही आ रहा रोमांच, क्या नियम बदलने का समय आ गया?
AajTak
पिछले एक साल का रिकॉर्ड देखें तो इस दौरान कुल 45 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इनमें से 9 टेस्ट मैच ही 5 दिन तक चले. कई टेस्ट मैच 3 दिन या 2 दिन में ही खत्म हो गए. बड़ी बात तो यह है कि इन 45 में से सिर्फ एक ही टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ है. पिछले 10 टेस्ट में सिर्फ एक मैच ही 5वें दिन तक चला है.
Four Day Test Match Debate: टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ सालों से एक डिबेट धीरे-धीरे अंकुरित हो रही है. यह बहस है कि टेस्ट मैचों को 5 की बजाय 4 दिनों का कर देना चाहिए. इसके पक्ष में कई दिग्गज हैं, तो कुछ इसके खिलाफ भी हैं. मगर ज्यादातर का मानना है कि आज जबरन ही 5 दिन का टेस्ट खेला जा रहा है. यदि इस टेस्ट फॉर्मेट का रोमांच बरकरार रखना है, तो उसे 4 दिन का ही कर देना चाहिए.
इस बहस के जन्म लेने की एक बड़ी वजह है कि इस 5 दिवसीय मैच में भी फटाफट क्रिकेट का रंग चढ़ता दिख रहा है. टेस्ट मैच अब भी पांच दिनों का होता है, लेकिन पांचवें दिन तक चलता बहुत ही कम है. ज्यादातर टेस्ट 4 या उससे कम दिनों में ही खत्म हो जाते हैं. यानी नतीजा निकलने का प्रतिशत 90 से ज्यादा का हो गया है.
खिलाड़ियों के बीच ड्रॉ के लिए जद्दोजहद करने का रोमांच पूरी तरह से गुम हो गया है. यह बात हम नहीं बल्कि आंकड़े कह रहे हैं. हम ज्यादा नहीं, सिर्फ पिछले एक साल का रिकॉर्ड देखें तो इस दौरान कुल 45 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इनमें से 9 टेस्ट मैच ही 5 दिन तक चले. कई टेस्ट मैच 3 दिन या 2 दिन में ही खत्म हो गए.
बड़ी बात तो यह है कि इन 45 में से सिर्फ एक ही टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ है. यदि पिछले 10 टेस्ट मैचों का ही रिकॉर्ड देखें, तो इसमें सिर्फ एक मैच ही ऐसा रहा है, जो 5वें दिन तक चला है. 9 मुकाबले तो 4 या उससे कम ही दिनों में खत्म हो गए हैं. ऐसे में अब यह धारणा भी बहुत तेजी से मजबूत होती जा रही कि जब 4 दिन में ही टेस्ट का रोमांच देखने को मिल रहा है, तो 5वें दिन का क्या काम?
यानी ICC को नियम बदलकर अब टेस्ट मैच 4 दिन का ही कर देना चाहिए. इससे टेस्ट क्रिकेट और आईसीसी समेत तमाम क्रिकेट बोर्ड को कई सारे फायदे हो सकते हैं. सबसे बड़ा और अहम फायदा तो यही होगा कि टेस्ट का रोमांच बरकरार रहेगा. 4 दिन में टेस्ट ड्रॉ होने का रोमांच भी देखने को मिल सकता है. आइए एक नजर में जानते हैं बाकी तमाम फायदों को...
वर्कलोड कम होगा

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











