
FICA Report: ज्यादा पैसों के लिए अपने देश का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ रहे क्रिकेटर, चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
FICA ने अपनी एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया है. उसने अपनी रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनियाभर के ज्यादातर क्रिकेटर अब अपने देश का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ रहे हैं. अगर घरेलू लीग में खेलने के लिए अधिक राशि मिलती है तो 49 प्रतिशत खिलाड़ी केंद्रीय अनुबंध ठुकराने पर विचार कर सकते हैं.
FICA Report: फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (FICA) ने अपनी एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया है. फिका ने बताया है कि वर्ल्ड क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव आ रहा है. उसने अपनी रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनियाभर के ज्यादातर क्रिकेटर अब अपने देश का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ रहे हैं.
हालांकि फिका की रिपोर्ट में भारत को शामिल नहीं किया गया. बाकी टीमों के खिलाड़ी अब इस ओर आगे बढ़ रहे हैं. वो सभी वर्ल्ड में कहीं भी कोई भी लीग खेलने के लिए आजाद रहना चाहते हैं. ऐसे आजाद क्रिकेटर्स को फ्रीलांस एजेंट भी कहते हैं.
फिका की रिपोर्ट में भारत को क्यों नहीं किया शामिल?
भारतीय खिलाड़ियों की संस्था फिका के दायरे में नहीं आती, इसलिए इस सर्वेश्रण में भारतीय क्रिकेटर शामिल नहीं हैं. रिपोर्ट के अनुसार, 'अगर घरेलू लीग में खेलने के लिए अधिक राशि मिलती है तो 49 प्रतिशत खिलाड़ी केंद्रीय अनुबंध ठुकराने पर विचार कर सकते हैं.'
दिग्गजों के बीच ये बहस भी चल रही है कि 50 ओवर का वनडे क्रिकेट तेजी से अपना अस्तित्व खोता जा रहा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि अब ऐसे क्रिकेटरों के प्रतिशत में भी गिरावट आई है जिन्हें लगता है कि वनडे वर्ल्ड कप अब भी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के कैलेंडर की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है.
मोहम्मद रिजवान ने 2021 में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











