
Female Fertility: एग्स की क्वॉलिटी को बर्बाद कर सकती हैं ये चीजें, मां बनने में आती है दिक्कत
AajTak
आजकल के समय में महिलाओं और पुरुषों दोनों में, फर्टिलिटी की समस्या काफी आम हो गई है. महिलाओं में एग्स की खराब गुणवत्ता के कारण उन्हें कंसीव करने में काफी दिक्कत होती है. आइए जानते हैं इन फैक्टर्स और एग की क्वॉलिटी खराब होने के कारणों के बारे में.
हर महिला चाहती है कि वह कभी ना कभी मां बनें. लेकिन कई बार महिलाओं को कंसीव करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कंसीव करने के लिए कई चीजें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं जिसमें से एक एग्स की क्वॉलिटी भी है. महिलाओं में जब एग्स की क्वॉलिटी अच्छी होती है तो आसानी से कंसीव किया जा सकता है लेकिन जब एग्स की क्वॉलिटी अच्छी नहीं होती तो कंसीव करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो एग्स की क्वॉलिटी को प्रभावित कर सकती हैं जिससे महिलाओं का मां बनने का सपना सिर्फ सपना ही रह सकता है. हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो महिलाओं में एग्स की क्वॉलिटी को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं जिस कारण उन्हें मां बनने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
महिलाओं में एग्स की क्वॉलिटी पर बुरा असर डालती हैं ये चीजें
पर्यावरण- हवा में मौजूद केमिकल्स हमारी सेहत के लिए तो खराब होते ही हैं साथ ही ये महिलाओं में एग्स की क्वॉलिटी को भी बुरी तरह से प्रभावित करते हैं. पॉल्यूशन और फैक्ट्रियों से निकलने वाले हानिकारक केमिकल्स के संपर्क में आने से सीमन के पैरामीटर पर भी काफी बुरा असर पड़ता है. तो अगर आप फैमिली स्टार्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जरूरी है कि आप इन खतरनाक केमिकल्स से बचें और कोशिश करें कि इनके संपर्क में ना आएं.
स्ट्रेस- स्ट्रेस से भी आपके एग्स की क्वॉलिटी पर काफी बुरा असर पड़ता है. बहुत सी स्टडीज में यह पाया गया है कि स्ट्रेस लेने से प्रेग्नेंसी के चांसेस काफी कम हो जाते हैं. बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने के कारण हमारे शरीर से कोर्टिसोल नाम का स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होता है. महिलाओं में ये स्ट्रेस हार्मोन दिमाग और ओवरीज के बीच के उस सिग्नल को बाधित करता है जो ओव्यूलेशन को बढ़ाता है. हर व्यक्ति को कभी ना कभी स्ट्रेस का सामना करना पड़ता है. अगर आप कुछ समय के लिए परेशान हैं तो इससे आपके कंसीव करने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता लेकिन अगर आप लंबे समय से स्ट्रेस में हैं तो इससे आपका ओव्यूलेशन डिस्टर्ब हो सकता है.
उम्र- उम्र बढ़ने के साथ-साथ फर्टिलिटी कम होने लगती है. उम्र बढ़ने पर फ्री ऑक्सीजन रेडिकल्स हमारे शरीर में इकट्ठा होने लगते हैं. ऐसे में सप्लीमेंट्स के जरिए एंटीऑक्सीडेंट्स लेने, हेल्दी डाइट फॉलो करने और रोजाना एक्सरसाइज करने से इन फ्री ऑक्सीजन रेडिकल्स के प्रभाव को कम किया जा सकता है.
थायरॉइड हेल्थ- फर्टिलिटी मैनेजमेंट के लिए आपकी थायरॉइड हेल्थ काफी अहम भूमिका निभाती है. कई स्टडीज में ये बात सामने आई है कि जिन महिलाओं में थायरॉइड स्टिमुलेटिंग हार्मोन (TSH) का लेवल ज्यादा होता है, उनकी एग्स की क्वॉलिटी पर भी इसका बुरा असर पड़ता है. थायरॉइड की समस्या से निपटने के लिए मार्केट में कई तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं. इसके अलावा आयोडीन, सेलेनियम और जिंक की मदद से भी आप थायरॉइड के लेवल को कम कर सकते हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









