
Famous Temples of Rishikesh: गर्मियों की छुट्टियों में जा रहे ऋषिकेश, इन 5 मंदिरों के भी कर लें दर्शन
AajTak
Famous Temples of Rishikesh: ऐसा कहा जाता है कि जिसने ऋषिकेश देख लिया, उसने मानो पूरी दुनिया देख ली. यहां हर तरह के टूरिस्ट के लिए कुछ न कुछ है. अगर आप ऋषिकेश की यात्रा को यादगार बनाना चाहते हैं, तो यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन जरूर करें.
Famous Temples of Rishikesh: गर्मियों की छुट्टियां बच्चों के साथ समय बिताने और उन्हें कुछ नया सिखाने का अच्छा मौका होती हैं. ऐसे में धार्मिक और सांस्कृतिक जगहों की सैर न सिर्फ एक अच्छा घूमने का अनुभव देती है, बल्कि बच्चों को हमारे देश की परंपराओं, इतिहास और संस्कृति से भी जोड़ती है. मंदिरों में जाकर बच्चे धार्मिक कहानियों को समझते हैं और भारतीय रीति-रिवाज, जीवन मूल्य और वास्तुकला को भी करीब से देखते हैं.
अगर आप भी इस बार गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ऋषिकेश जरूर जाएं. ऐसा कहा जाता है कि जिसने ऋषिकेश देख लिया, उसने मानो पूरी दुनिया देख ली. यहां हर तरह के टूरिस्ट के लिए कुछ न कुछ है. अगर आप ऋषिकेश की यात्रा को यादगार बनाना चाहते हैं, तो यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन जरूर करें.
नीलकंठ महादेव मंदिर
यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और ऋषिकेश से थोड़ी दूर, पौड़ी गढ़वाल में स्थित है. माना जाता है कि यहां भगवान शिव ने समुद्र मंथन के समय निकले विष को पिया था, जिससे उनका गला नीला हो गया. इसी वजह से इस मंदिर का नाम नीलकंठ पड़ा. यहां लोग गंगाजल चढ़ाकर पूजा करते हैं.
तेरह मंजिल मंदिर इस मंदिर को त्र्यंबकेश्वर मंदिर भी कहते हैं. यह लक्ष्मण झूला के पास है और इसमें कुल 13 मंजिलें हैं. मंदिर से गंगा नदी और आसपास की पहाड़ियों का बहुत ही सुंदर नजारा दिखता है.
त्रिवेणी घाट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












