
EVM में हेराफेरी का आरोप, DUSU चुनाव की वोटिंग के बीच NSUI ने ABVP पर साधा निशाना
AajTak
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनावों के बीच आज वोटिंग प्रक्रिया के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. एनएसयूआई (NSUI) ने एबीवीपी (ABVP) पर ईवीएम में हेराफेरी का गंभीर आरोप लगाया है. उनका दावा है कि कुछ कॉलेजों में एबीवीपी उम्मीदवारों के नामों के सामने ईवीएम पर नीली स्याही के निशान पाए गए, जिससे मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की गई. इस आरोप के बाद चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं.
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनावों की आज वोटिंग हो रही है. पहली पाली की वोटिंग दोपहर एक बजे तक चलेगी. इसके बाद वोटिंग प्रक्रिया दूसरी पाली में शाम 4 बजे शुरू की जाएगी. वोटिंग के बीच एनएसयूआई ने एबीवीपी पर ईवीएम में हेराफेरी का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि एबीवीपी उम्मीदवारों के सामने ईवीएम पर नीली स्याही के निशान पाए गए. इंडिया टुडे ने एबीवीपी से उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए संपर्क किया है, जिसे जल्द ही अपडेट किया जाएगा.
EVM में हेराफेरी का आरोप
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) में हेराफेरी करने के चौंकाने वाले प्रयासों की कड़ी निंदा करता है.
नामों के आगे लगाई नीली स्याही
विभिन्न कॉलेजों से ऐसी रिपोर्टें और शिकायतें सामने आई हैं कि ईवीएम पर एबीवीपी उम्मीदवारों के नामों के आगे जानबूझकर नीली स्याही के निशान लगाए गए हैं, जिसका स्पष्ट उद्देश्य मतदाताओं को प्रभावित करना और उन्हें बदनाम करना है. यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में धांधली करने का एक ज़बरदस्त प्रयास है.
यह बेहद चिंताजनक है कि डीयू प्रशासन एबीवीपी और आरएसएस के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर काम कर रहा है और चुनाव की निष्पक्षता और अखंडता से समझौता कर रहा है. प्रशासन और एबीवीपी के बीच ऐसी मिलीभगत स्वतंत्र और निष्पक्ष छात्र लोकतंत्र की नींव पर प्रहार करती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











