
EV Fire Probe: पता चल गया, क्यों लग रही इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग!
AajTak
इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स में आग की घटनाओं को लेकर सरकार ने जांच शुरू की थी. अब जांच से जुड़ी शुरुआती जानकारी में आग लगने के कारण सामने आए हैं...
इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग लगने की वजह अब सामने आ गई है. आग की घटनाओं पर गंभीर रुख अपनाते हुए सरकार ने एक जांच शुरू की थी और अब इसकी शुरुआती रिपोर्ट में आग लगने के कारणों क खुलासा किया गया है.
सरकार की शुरुआती जांच में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की वजह बैटरी सेल और मॉड्यूल्स का फॉल्टी होना बताई गई है. रॉयटर्स ने दो सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सरकार ने 3 कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना को लेकर जांच शुरू की थी. इसमें Ola Electric और Okinawa शामिल हैं.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Ola Scooter में आग लगने की वजह बैटरी सेल और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम में गड़बड़ी होना है. जबकि Okinawa के मामले में बैटरी सेल और बैटरी मॉड्यूल्स से जुड़ी खामी पाई गई. वहीं Pure EV के स्कूटर में आग लगने का कारण बैटरी केसिंग सही नहीं होना बताया गया है.
खबर में दावा किया गया है कि जांच की फाइनल रिपोर्ट अगले दो हफ्ते में आएगी. सरकार ने आगे की जांच के लिए तीनों कंपनियों के बैटरी सेल के सैंपल लिए हैं. हालांकि इस बीच Ola Electric ने दावा किया है कि उसके केवल एक स्कूटर में थर्मल से जुड़ी दिक्कत देखी गई है. जबकि कंपनी के बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम में कोई खामी नहीं है.
हाल के दिनों में देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग की कई घटनाएं सामने आईं. इसमें 3 लोगों की जान भी चली गई. बाद में Okinawa और Ola ने बड़ी संख्या में अपने स्कूटर रिकॉल भी किए.
ये भी पढ़ें:

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












