
ENG vs PAK Final T20 WC: बारिश से धुला पाकिस्तान-इंग्लैंड का फाइनल तो कौन सी टीम बनेगी विजेता?
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम की टक्कर इंग्लैंड से है. यह मैच 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. वैसे इस मैच पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है. जानिए यदि इस फाइनल मैच में बारिश आती है, तो नतीजा कैसे निकलेगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है. 13 नवंबर (रविवार) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस महामुकाबले पर दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स की नजरें रहेंगी. पाकिस्तान ने जहां न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. वहीं इंग्लैंड ने भारतीय टीम को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से मात दी थी. फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा.
फाइनल मैच पर बारिश का साया
फाइनल मुकाबले पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है. मेलबर्न में रविवार को बारिश की 95 प्रतिशत है जिसमें 25 मिली मीटर तक बारिश हो सकती है. अच्छी बात यह है कि रिजर्व डे भी रखा गया है. लेकिन दुर्भाग्य से 'रिजर्व डे' में भी बारिश की संभावना 95 प्रतिशत है और पांच से 10 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है. ऐसे में अगर बारिश के चलते रिजर्व डे में भी नतीजा नहीं निकल पाता है तो इंग्लैंड और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा. उदाहरण के लिए 2002 के चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और श्रीलंका की टीम संयुक्त विजेता रही थी.
बता दें कि आईसीसी के नियमानुसार टी20 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ मैचों में डकवर्थ लुईस नियम से नतीजा निकालने के लिए 10-10 ओवरों का खेल होना जरूरी है. अगर बारिश के चलते रविवार 10-10 ओवरों का खेल भी पूरा नहीं हो पाया तो यह जहां से रूका था, वहीं से रिजर्व डे में शुरू होगा. एक बार टॉस हो गया तो मैच 'लाइव' माना जाएगा. यदि रिजर्व डे में मैच जाता है तो यह भारतीय समयानुसार 9.30 बजे स्टार्ट हो जाएगा.
बारिश से धुले कुल चार मुकाबले
मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में बारिश के चलते कुल चार मुकाबले धुल गए. 28 अक्टूबर को आयरलैंड-अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का मुकाबला बारिश के चलते रद्द करना पड़ा था. उससे पहले साउथ अफ्रीका-जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान का मैच भी बारिश के चलते बेनतीजा रहा था. यही नहीं डकवर्थ लुईस सिस्टम के तहत आयरलैंड ने एक मैच में इंग्लैंड को मात दे दी थी. यदि वह मुकाबले में बारिश खलल नहीं डालती तो शायद इंग्लैंड मुकाबला जीत गया रहता.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








