
Eng vs Aus Ashes Series 2023: ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद इंग्लिश टीम में खलबली, इस 3 खिलाड़ियों की छुट्टी
AajTak
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 6 जुलाई से लीड्स में खेला जाना है. इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं. दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को भी प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है.
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की हालत कुछ खास नहीं रही है और उसे शुरुआती दो मुकाबले गंवा चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने बर्मिंघम में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में दो विकेट से जीत दर्ज की थी. फिर लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में भी कंगारू टीम ने 43 रनों से बाजी मारी थी.
अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 06 जुलाई से लीड्स में खेला जाना है. 'करो या मरो' के इस मुकाबले के लिए मेजबान इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 भी रिलीज कर दी है. इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं. जेम्स एंडरसन, जोश टॉन्ग और ओली पोप की जगह मोईन अली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड को शामिल किया गया है. क्रिस वोक्स एक साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं और उनका आखिरी मैच मार्च 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ था.
📋 We can confirm our XI for the third Ashes Test in Leeds... Three changes from Lord's... ↩️ Ollie Pope ↩️ Josh Tongue ↩️ Jimmy Anderson ↪️ Moeen Ali ↪️ Mark Wood ↪️ Chris Woakes#EnglandCricket | #Ashes
दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन मौजूदा एशेज सीरीज में संघर्ष कर रहे हैं और उन्होंने शुरुआती दो टेस्ट मैचों में 226 रन देकर सिर्फ तीन विकेट लिए. एंडरसन ने स्वीकार किया था कि वह अभी तक अपनी लय हासिल नहीं कर पाए हैं. दूसरी ओर तेज गेंदबाज जोश टॉन्ग को प्लेइंग-11 बाहर रखना हैरानी भरा कदम रहा. टॉन्ग ने लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान काफी प्रभावित किया और स्टीव स्मिथ को दो बार आउट किया. वहीं ओली पोप इंजरी के चलते बाकी मैचों से बाहर हो गए थे.
लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्राउली, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), मोईन अली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड.
आपको बता दें कि जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं. एंडरसन से अधिक विकेट मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) ने चटकाए हैं. आने वाले समय में एंडरसन दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न को पीछे छोड़ सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








