
DUSU चुनाव में जीत के बाद निकाला विजयी जुलूस तो होगा एक्शन... दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त आदेश
AajTak
दिल्ली हाईकोर्ट में उस आवेदन पर सुनवाई की गई जिसमें DUSU चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बनाए गए दिशा-निर्देशों और नियमों के उल्लंघन की चिंता जताई गई थी. अदालत ने स्पष्ट किया कि न तो विश्वविद्यालय परिसर में, न हॉस्टल में और न ही शहर के किसी हिस्से में कोई जुलूस निकाला जाएगा.
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के रिजल्ट के बाद विजयी उम्मीदवारों के जुलूस निकालने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रोक लगा दी है. अदालत ने स्पष्ट किया कि न तो विश्वविद्यालय परिसर में, न हॉस्टल में और न ही शहर के किसी हिस्से में कोई जुलूस निकाला जाएगा.
दरअसल, अदालत में उस आवेदन पर सुनवाई की गई जिसमें DUSU चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बनाए गए दिशा-निर्देशों और नियमों के उल्लंघन की चिंता जताई गई थी.
खंडपीठ ने यह भी कहा कि चुनाव के संचालन में अदालत किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं कर रही, लेकिन चेतावनी दी कि अगर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से चुनाव नहीं संपन्न हुए तो ऑफिस-बियरर्स के कामकाज को रोकने का कदम उठाया जा सकता है.
अदालत ने कहा कि पिछले अनुभवों से यह स्पष्ट हुआ है कि मतगणना के बाद विजयी जुलूस पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए गंभीर चुनौतियां पैदा करते हैं.
अदालत ने उल्लंघनों पर जताई चिंता
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय, दिल्ली पुलिस, उम्मीदवार और उनकी संस्थाओं के लिए यह सुनिश्चित करना जिम्मेदारी है कि किसी भी तरह का उल्लंघन न हो. न्यायाधीशों ने कहा, “कैसे विडंबनापूर्ण है कि ऐसे मामलों में हमें विश्वविद्यालय और पुलिस को उनके कर्तव्य की याद दिलानी पड़ती है. आप स्वयं कैसे व्यवहार करते हैं? आज की तस्वीरें देखिए.”

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











