
Dinesh Karthik-MS Dhoni Retirement: दिनेश कार्तिक के संन्यास के बाद फैन्स ने धोनी को किया ट्रोल, बोले- आप कब लेंगे रिटायरमेंट
AajTak
दिनेश कार्तिक के आईपीएल से संन्यास लेने की खबर है, इसी बीच उनके क्रिकेट से हटने की खबरों के बाद अचानक धोनी सुर्खियों में आ गए. कुछ फैन्स ने धोनी को ट्रोल करते हुए पूछा आप कब संन्यास लेंगे?
दिनेश कार्तिक ने आधिकारिक तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास नहीं लिया है, लेकिन 22 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खिलाफ मैच के दौरान टीवी और डिजिटल प्रसारण के दौरान यह बताया गया कि अब वो आईपीएल में खेलते नहीं दिखेंगे.आधिकारिक तौर पर अपने संन्यास की घोषणा न करने के बावजूद ऐसे संकेत थे कि अब अगले IPL सीजन में क्रिकेट फैन्स दिनेश कार्तिक को खेलते हुए नहीं देख पाएंगे.
इसी बीच कार्तिक के संन्यास के बाद धोनी को लेकर भी यूजर्स ने कई पोस्ट शेयर किए और थाला से पूछ डाला कि आप कब रिटायरमेंट लेंगे? रोवमैन पॉवेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए विनिंग शॉट लगाकर जीत दिलाई. इसके बाद कार्तिक ने विराट कोहली ने भावुक होकर गले लगाया और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए अपने ग्लव्स उतार दिए.
From #RCB to Dinesh Karthik ❤️ #TATAIPL | #RRvRCB | #TheFinalCall | #Eliminator | @RCBTweets | @DineshKarthik pic.twitter.com/p2XI7A1Ta6
वैसे पिछले कुछ सीजन से भारत के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास की घोषणा करने की अफवाह उड़ी, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ था.
इसी बीच जब धोनी एमए चिदम्बरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेलने के लिए उतरे तो यह माना गया कि यह यह उनका आखिरी मैच हो सकता है. वहीं, 18 मई को जब चेन्नई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच खेला तो यह माना जा रहा था कि धोनी का यह अंतिम IPL मैच है. इस मैच में चेन्नई को हराकर बेंगलुरु ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी.
हालांकि धोनी ने अपने क्रिकेट के भविष्य पर कोई बात नहीं की है, वह बेंगलुरु में मैच खेलने के बाद सीधे अपने होमटाउन रांची चले गए. वहीं धोनी को लेकर सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा था कि इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








