
Dinesh Karthik IPL Retirement: थम गया दिनेश कार्तिक का सफर, आईपीएल से लिया संन्यास? कोहली ने गले लगाया, धोनी से इस मामले में थे सीनियर
AajTak
DK Retires IPL: दिनेश कार्तिक (DK) अब आईपीएल में खेलते हुए नहीं दिखेंगे. 22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया एलिमिनेटर मैच उनका आखिरी IPL मुकाबला रहा. दिनेश कार्तिक ने इंटरनेशनल क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी से पहले डेब्यू किया था.
Dinesh Karthik IPL Retirement: दिनेश कार्तिक यानी डीके (DK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लेने का फैसला किया है. हालांकि दिनेश कार्तिक की ओर से इस बात का ऐलान नहीं हुआ. पर लाइव टीवी प्रसारण के दौरान इस बात की जानकारी दी गई कि दिनेश कार्तिक ने IPL के सफर को विराम दे दिया है. अपने 16 साल के IPL सफर में कार्तिक ने 6 आईपीएल टीमों की ओर से खेला. कार्तिक ने एलिमिनेटर मुकाबले के बाद जिस तरह से टीम के साथियों से मिले और दर्शकों का अभिवादन किया, उससे यह तय हो गया है कि अब कार्तिक के आईपीएल सफर को विराम लग गया है.
बुधवार (22 मई) को आरसीबी के आईपीएल 2024 एलिमिनेटर में राजस्थान से हारने के बाद अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने संकेत दिया कि यह उनका आखिरी IPL मैच है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्लेऑफ (एलिमिनेटर) मैच में राजस्थान रॉयल्स से हारने के बाद दिनेश कार्तिक के बारे में लाइव टीवी पर इस बात की घोषणा हुई कि वह आईपीएल सफर का विराम दे रहे हैं. दिनेश कार्तिक ने इस दौरान अपने कीपिंग ग्लव्स उतार दिए, फैन्स ने उनका तालियों से स्वागत किया. स्टेडियम में डीके, डीके के नारे भी लगे.
From #RCB to Dinesh Karthik ❤️ #TATAIPL | #RRvRCB | #TheFinalCall | #Eliminator | @RCBTweets | @DineshKarthik pic.twitter.com/p2XI7A1Ta6
एलिमिनेटर मुकाबले में जैसे ही रोवमैन पॉवेल ने राजस्थान के लिए विजयी रन बनाया, उसके बाद 38 साल के दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली को गले लगाया. हालांकि कार्तिक ने अभी तक आधिकारिक तौर पर आईपीएल से अपने संन्यास की पुष्टि नहीं की है, पर जियो सिनेमा की ओर से जो फोटो और आईपीएल की ओर से जो वीडियो जारी किया गया है, उससे यह माना जा रहा है कि कार्तिक ने आईपीएल से संन्यास लिया है.
वहीं धोनी ने अपना टेस्ट डेब्यू चेन्नई में श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर 2005 में किया. धोनी का वनडे डेब्यू दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ चट्टोग्राम में था. हालांकि टी20 डेब्यू धोनी और डीके का एक ही मैच में था, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था.
1⃣ #TATAIPL 🏆 2⃣nd - most dismissals by a WK in #IPL 💪 3⃣rd - most appearances in the league's history! 🤯#IPLonJioCinema #RRvRCB #DineshKarthik #TATAIPLPlayoffs pic.twitter.com/dXYJz6skOi

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







