
Dhanteras Surya Mangal 2025: धनतेरस से पहले सूर्य-मंगल की युति, इन 4 राशियों पर होगी लक्ष्मी-कुबेर की कृपा
AajTak
Surya Mangal Yuti 2025: इस बार धनतेरस का त्योहार भी 18 अक्टूबर को पड़ रहा है. इससे एक दिन पहले यानी 17 अक्टूब को सूर्य-मंगल की युति का दुर्लभ संयोग बनने वाला है जो पांच राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है.
Surya Mangal Yuti 2025 Rashifal: 17 अक्टूबर को ग्रहों के राजा सूर्य तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस राशि में पहले से मंगल बैठा हुआ है. ऐसे में सूर्य के इस गोचर से तुला राशि में सूर्य-मंगल की युति बनने वाली है. संयोगवश इस बार धनतेरस का त्योहार भी 18 अक्टूबर दिन शनिवार को पड़ रहा है. ऐसे में धनतेरस से पूर्व सूर्य-मंगल के इस दुर्लभ संयोग को चार राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि सूर्य-मंगल की यह युति वृष, सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों का भाग्योदय कर सकती है.
वृष- वृषभ राशि में धन प्राप्ति के योग बनेंगे. निवेश के मामलों में खूब लाभ मिलेगा. जो लोग प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने के बारे में सोच रहे थे, उनके लिए समय अनुकूल रहने वाला है. नया घर, वाहन या सोना-चांदी खरीदना आपके लिए बहुत शुभ रहेगा. यदि आप लंबे समय से किसी बड़ी चिंता में डूबे थे, तो उसके खत्म होने का समय भी अब आने वाला है.
सिंह- सूर्य-मंगल की युति धनतेरस पर आपकी तकदीर चमका सकती है. मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की आप पर विशेष कृपा रहेगी. व्यापार में अचानक लाभ हो सकती है. नौकरीपेशा जातकों भी फायदे में रहेंगे. आपके रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे. शत्रुओं और षडयंत्रकारियों की रणनीतियों को नाकाम करेंगे. सेहत में सुधार होगा.
तुला- तुला राशि में ही सूर्य मंगल की युति बनने वाली है. आपके घर-परिवार में खुशहाली की दस्तक होगी. कोई गुड न्यूज भी आपको मिल सकती है. आर्थिक मोर्चे पर लाभ की प्रबल संभावनाएं बनती दिख रही हैं. कर्ज, खर्ज की समस्याओं से राहत पाने वाले हैं. आपको पैतृक संपत्ति या किसी पुराने दिए हुए उधार के माध्यम से भी आर्थिक लाभ मिल सकता है.
कुंभ- यह दुर्लभ संयोग शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि को भी लाभ देने वाला है. आपका बैंक-बैलेंस बढ़त पर रहेगा. नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलेगी. अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकती है. माता-पिता के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है. माता-पिता का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा. घर में रोग-बीमारियों पर हो रहे खर्च पर लगाम कसेगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











