
Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर कल इस मुहूर्त में होगा श्रीहरि का पूजन, नोट कर लें टाइमिंग
AajTak
Devuthani Ekadashi 2025 Shubh Muhurat: 1 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रख जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु के पूजन का पहला मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा.
Devuthani Ekadashi 2025 Shubh Muhurat: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी और देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी की तिथि 1 नवंबर को सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी और समापन 2 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर होगा.
मान्यता है कि देवउठनी एकादशी के दिन माता तुलसी और भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं. साथ ही, सुख-शांति भी बनी रहती है. पौराणिक मान्यतानुसार, इस एकादशी पर जगत के पालनहार श्रीहरि 4 माह की योगनिद्रा से जागते हैं और फिर से सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी संभालते हैं. इसी दिन चातुर्मास का समापन होता है और मांगलिक कार्य जैसे सगाई, शादी, मुंडन, भूमि पूजन और गृहप्रवेश की शुरुआत हो जाती है. तो चलिए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी के दिन किस मुहूर्त में श्रीहरि का पूजन होगा और किस विधि से जागेंगे सृष्टि के पालन हार.
कब रहेगी देव उठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi Date)
द्रिक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 1 नवंबर को सू्र्योदय के समय मौजूद रहेगा, इसलिए एकादशी का व्रत 1 नवंबर को ही रखा जाएगा. इसके अगले दिन 2 नवंबर को व्रत का पारण किया जाएगा. जिसका मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 23 मिनट रहेगा.
देवउठनी एकादशी 2025 पूजन मुहूर्त (Devuthani Ekadashi 2025 Pujan Muhurat)
देवउठनी एकादशी के दिन पूजन के लिए अभिजीत मुहूर्त सबसे खास माना जा रहा है, जो कि सुबह 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












