
Delhi Metro में जल्द मिलेगा टोकन की लाइन से छुटकारा, ऐसे मिलेंगे QR Code Ticket
AajTak
Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) एक नई टिकटिंग सर्विस पर काम कर रहा है. इसकी लॉन्चिंग के बाद यात्रियों को टोकन की लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा. दिल्ली मेट्रो ऐप से QR कोड बेस्ड टिकट जनरेट कर सकेंगे और उससे यात्रा कर पाएंगे. आइए डिटेल्स में जानते हैं इस सर्विस के बारे में.
Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) अब एक नई टिकटिंग सर्विस पर काम कर रहा है और यह जल्द लॉन्च हो सकती है. नई सर्विस से यूजर्स फोन पर ही खुद का टिकट जनरेट कर पाएंगे. यह टिकट QR Code बेस्ड होगा.
एक नई फोन QR कोड बेस्ड टिकटिंग सर्विस की तकनीक पर काम कर रहा है. इस सर्विस के लॉन्चिंग के बाद पैसेंजर को टोकन के लिए लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा. इसके लिए सिर्फ मोबाइल का इस्तेमाल करना होगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ऐप्लीकेशन इस्तेमाल करने के लिए तैयार है और फाइनल स्टेज की टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे लॉन्च किया जाएगा. यह लॉन्चिंग इसी महीने के आखिर तक हो सकती है.
DMRC की तरफ से अभी इस टेक्नोलॉजी की इंटरनल टेस्टिंग हो रही है, जिसमें सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जाता है. इस ट्रायल में टिकट जनरेट करना का पूरा प्रोसेस और बीच में आने वाले परेशानियों को चिन्हित किया जाता है. सभी टेस्टिंग पूरे होने के बाद इसे लॉन्च किया जाएगा.
नया QR code जनरेट करने के लिए यात्रियों को दिल्ली मेट्रो रेल ऐप का इस्तेमाल करना होगा. यह ऐप यूजर्स को पेमेंट करने के ढेरों ऑप्शन उपलब्ध कराएगा. एक बार पेमेंट होने के बाद ऐप में कोड जनरेट हो जाएगा.
मोबाइल पर जनरेट QR Code को फ्लैप डोर पर लगे स्कैनर से स्कैन कराना होगा. इसके बाद डोर ओपेन हो जाएंगे और यात्री आसानी से एंट्री और एग्जिट कर पाएंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










