
Delhi Capitals Playing 11, IPL Auction: दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में की जमकर धनवर्षा, अब ऐसी होगी बेस्ट प्लेइंग-11
AajTak
आईपीएल का मेगा ऑक्शन खत्म होने के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम कितनी मजबूत दिख रही है, इसपर नज़र डालना ज़रूरी है. ऋषभ पंत की कप्तानी में देखें, टीम की बेस्ट प्लेइंग-11 क्या हो सकती है.
इंडियन प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन खत्म होने के बाद अब हर किसी की नज़रें अपनी-अपनी फेवरेट टीम पर टिक गई हैं. हर कोई जानना चाहता है कि आईपीएल में उनकी फेवरेट टीम अब कैसे दिखेगी, क्योंकि कई प्लेयर्स की टीम बदल गई है. अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो इस बार दिल्ली ने जमकर पैसा बरसाया है.
दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत के हाथ में है, इस बार डेविड वॉर्नर जैसे बड़े खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11 कैसी दिख सकती है, जानिए...
दिल्ली कैपिटल्स, संभावित Best प्लेइंग इलेवन 1. डेविड वॉर्नर (विदेशी) 2. पृथ्वी शॉ 3. मिचेल मार्श (विदेशी) 4. ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर) 5. मंदीप सिंह 6. रोवमैन पॉवेल (विदेशी) 7. अक्षर पटेल 8. शार्दुल ठाकुर 9. कुलदीप यादव 10. एनरिक नोर्किया (विदेशी) 11. चेतन सकारिया

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












