
Deepak Chahar: 'अकेला है मिस्टर खिलाड़ी...', दीपक चाहर ने वाइफ जया संग किया जबरदस्त डांस, Video
AajTak
तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने टीम इंडिया के लिए कुल 36 विकेट चटकाए हैं. फिलहाल वह पीठ की चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर फिलहाल चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. दीपक चाहर ने इस महीने अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ शादी की थी. दोनों की शादी आगरा के एक होटल में हुए थी. शादी बाद रिसेप्शन पार्टी भी रखा गई थी, जिसमें भारतीय टीम के कई क्रिकेटर्स शरीक हुए थे.
अब दीपक चाहर ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. शादी के इस डांस वीडियो में दीपक चाहर और जया मिस्टर खिलाड़ी, बोले चूड़ियां.. बोले कंगना जैसे गानों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं.
दीपक चाहर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'क्रिकेट मैच से ज्यादा प्रेशर था.' दीपक चाहर ने हैशटैग के जरिए बताया कि यह उनका पहला एवं आखिरी डांस था. दीपक चाहर ने पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान जया भारद्वाज को प्रपोज किया था. दीपक की वाइफ जया भारद्वाज एक कॉर्पोरेट फर्म में काम करती हैं.
14 करोड़ में बिके थे दीपक चाहर
दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के दौरान 14 करोड़ रुपये की बड़ी में खरीदा था. हालांकि चाहर पीठ में चोट के चलते पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए. दीपक चाहर की टीम सीएसके भी आईपीएल 2022 में कुछ खास नहीं कर पाई और वह 14 में से महज चार मैचों में ही जीत हासिल कर सकी.
भारत के लिए चटकाए हैं 36 विकेट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








