
Daiwa ने लॉन्च किए Smart TV, कम बजट में मिलेगा बड़ी स्क्रीन का मजा, Google TV पर करते हैं काम
AajTak
Daiwa Smart TV Launch: कम बजट में नया स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Daiwa अपनी अपनी नई रेंज को लॉन्च कर दिया है. इसमें आपको LED और QLED दो तरह के स्क्रीन ऑप्शन मिलेंगे. कंपनी के लेटेस्ट टीवी Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. इनकी कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
Daiwa ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्ट टीवी रेंज को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Google TV OS के साथ नई सीरीज को लॉन्च किया है, जो 32-inch से 55-inch स्क्रीन साइज में आती है. इस सीरीज में LED और QLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HD और 4K रेज्योलूशन के साथ आती है.
नई स्मार्ट टीवी सीरीज को आप 32-inch, 43-inch और 55-inch के साइज में खरीद सकते हैं. इन टीवी पर 10 हजार से ज्यादा टीवी ऐप्स का एक्सेस मिलेगा. आप इन्हें Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
Daiwa के लेटेस्ट Smart TV की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होकर 34,990 रुपये तक जाती है. ब्रांड के 32-inch HD (32G1H) वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है. वहीं Daiwa 32-inch QLED (32G1Q) वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Coocaa Frameless Smart TV Review: कम कीमत वाले प्रीमियम TV में कितना दम?
Daiwa 43-inch 4K (43G1U) वेरिएंट 21,499 रुपये और QLED (43G1Q)वेरिएंट 21,999 रुपये का है. जबकि Daiwa 55-inch 4K (55G1U) वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और QLED (55G1Q) वेरिएंट की कीमत 34,990 रुपये है.
ये सभी टीवी Flipkart पर उपलब्ध हैं. अगर आप Federal Bank, HSBC Bank, HDFC Bank, Bank of Baroda और Yes Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं, तो 1000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा आप टीवी को 12 महीनों की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











