
Covishield बनाने वाले Serum के प्रमुख लंबे वक्त के लिए गए लंदन, बोले- मिल रही थीं धमकियां
AajTak
रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को उन्होंने इसके पीछे भारत में वैक्सीन की बढ़ती मांग से उपजे दबाव को कारण बताया है. उन्होंने कहा है कि COVID-19 टीकों के उत्पादन को लेकर उनपर काफी ज्यादा दबाव बनाया जा रहा है.
भारत इस समय बुरी तरह कोरोना महामारी की चपेट में फंसा हुआ है. ऐसे वक्त में देश के लिए वैक्सीन तैयार करने वाली सबसे प्रमुख कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनवाला के लंबे समय के लिए लंदन चले जाने की खबरें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को उन्होंने इसके पीछे भारत में वैक्सीन की बढ़ती मांग से उपजे दबाव को कारण बताया है. उन्होंने कहा है कि COVID-19 टीकों के उत्पादन को लेकर उनपर काफी ज्यादा दबाव बनाया जा रहा है. बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में अदार पूनावाला ने कहा कि भारत के कुछ सबसे शक्तिशाली लोगों द्वारा उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं. इसके फौरन बाद भारत सरकार द्वारा उन्हें 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










