
Covid-19 vaccine: वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में क्या खाएं? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
AajTak
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग बेसब्री से वैक्सीन लगवाने का इंतजार कर रहे हैं. वैक्सीन का ज्यादा से ज्यादा फायदा शरीर को मिल सके इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जैसे कि वैक्सीन लगवाने से पहले क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें.
1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोग वैक्सीन लगवा सकेंगे. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग बेसब्री से वैक्सीन लगवाने का इंतजार कर रहे हैं. वैक्सीन का ज्यादा से ज्यादा फायदा शरीर को मिल सके इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जैसे कि वैक्सीन लगवाने से पहले क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें. अल्कोहल से परहेज- अगर आप शराब पीते हैं तो वैक्सीन लगवाने के कुछ दिनों पहले से इससे दूरी बना लें. वैक्सीन लगवाने के कुछ दिनों के बाद भी शराब ना पिएं. कुछ लोगों में वैक्सीन के आम साइड इफेक्ट होते हैं और कुछ लोगों में ये गंभीर भी हो सकते हैं. बुखार, सिर दर्द, थकान, मांसपेशियों में दर्द और उल्टी वैक्सीन के आम साइड इफेक्ट हैं. शराब की थोड़ी भी मात्रा शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ा सकती है जिसकी वजह से ये आम साइड इफेक्ट गंभीर बन सकते हैं. ये भी देखा गया है कि शराब इम्यून सिस्टम पर दबाव डालता है. अल्कोहल रिसर्च पत्रिका में छपी एक स्टडी में शोधकर्ताओं ने शराब की ज्यादा मात्रा और कमजोर इम्यून सिस्टम के बीच एक संबंध पाया है. शराब पीने से जल्दी और गहरी नींद आती है. इससे पूरी और अच्छी नींद लेने की प्रक्रिया में बाधा आती है जिसका असर इम्यून फंक्शन पर भी पड़ता है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










