Coronavirus: टैबलेट की तरह मिल सकती है कोरोना की वैक्सीन, शोधकर्ताओं ने शुरू की रिसर्च
AajTak
वैक्सीन के नाम पर इंजेक्शन से घबराने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. लोगों को जल्द ही कोरोना वायरस की वैक्सीन में इंजेक्शन की जगह टैबलेट मिल सकती है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस पर काम शुरू कर दिया है.
वैक्सीन के नाम पर इंजेक्शन से घबराने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. लोगों को जल्द ही कोरोना वायरस की वैक्सीन में इंजेक्शन की जगह टैबलेट मिल सकती है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस पर काम शुरू कर दिया है. ब्रिटिश अखबार 'डेली मेल' के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की प्रमुख डेवलपर सारा गिल्बर्ट ने अपनी टीम के साथ इंजेक्शन फ्री वैक्सीन पर काम करना शुरू कर दिया है. वैज्ञानिकों की टीम कोरोना वायरस की ऐसी वैक्सीन की खोज कर रही है जो बच्चों को फ्लू में दिए जाने वाले नेजल स्प्रे या फिर पोलियो वैक्सीनेशन में दिए जाने वाले टैबलेट की तरह हो. ये ना सिर्फ इंजेक्शन से घबराने वालों के लिए राहत की खबर है बल्कि इससे पूरी दुनिया में वैक्सीनेशन अभियान को तेजी मिलेगी. इसके अलावा, वैक्सीन को सही तापमान पर स्टोर करने के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी. प्रोफेसर गिल्बर्ट ने कहा कि टैबलेट या नेजल स्प्रे फेफड़े, गले और नाक के इम्यून सेल्स पर बेहतर तरीके से काम करेंगी.More Related News

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












