
Corona Updates: दिल्ली-नोएडा में कोरोना के डरावने आंकड़े, 24 घंटे में 70 कोविड पॉजिटिव, 14 बच्चे भी शामिल
AajTak
Covid Updates: नोएडा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70 नए मामले सामने आए हैं. जिसमें 14 बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र 18 साल से भी कम है. इसके साथ ही नोएडा में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 237 पहुंच चुकी है.
Corona Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है. दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा के कई स्कूलों में कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आने के बाद ऑफलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई है. दिल्ली के साथ ही नोएडा में भी कोरोना पॉजिटिविटी रेट तेजी से बढ़ रहा है.
नोएडा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70 नए मामले सामने आए हैं. जिसमें 14 बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र 18 साल से भी कम है. इसके साथ ही नोएडा में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 237 पहुंच चुकी है. वहीं, नोएडा में कोरोना संक्रमित कुल बच्चों की संख्या 58 हो गई है.
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, नोएडा के संक्रमित 14 बच्चे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं, जिसमें से 12 कलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं. दिल्ली-एनसीआर में कोरोना संक्रमितों को ग्राफ बढ़ने से टेंशन बढ़ रही है. इस बीच, दिल्ली सरकार ने स्कूल प्रशासन को जरूरत पड़ने पर कक्षाओं को बंद करने को कहा है. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की 20 अप्रैल को एक बैठक बुलाई गई है.
14 #COVID19 positive children are admitted to private and govt hospitals in Delhi. Most of them have comorbidities: Official Sources
देश में 24 घंटे में 975 नए केस, 4 मरीजों की गई जान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 975 नए मामले सामने आए हैं जबकि चार मरीजों की मौत हुई है. मंत्रालय के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का केवल 0.03 प्रतिशत है, जबकि ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










