
'नोट बांटे गए, BJP ने की फिक्सिंग...', कांग्रेस ने चुनाव नतीजों पर लगाए बड़े आरोप
AajTak
नगर निगम चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस ने बीजेपी गठबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि बीजेपी पर फर्जी वोटिंग, पैसा बांटने और चुनाव आयोग की मदद से जीतने का आरोप लगाया.
महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के नतीजों के बाद कांग्रेस ने बीजेपी और उसके सहयोगियों पर तीखा हमला बोला है. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दावा किया है कि भले ही चुनावी नतीजे कांग्रेस के पक्ष में पूरी तरह संतोषजनक नहीं रहे हों, लेकिन पार्टी ने यह चुनाव आइडियोलॉजिकल लड़ाई के तौर पर लड़ा है.
मुंबई और बुलढाणा में मीडिया से बातचीत करते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि कांग्रेस के पास राज्य के पांच शहरों में मेयर और करीब 350 कॉर्पोरेटर हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस 10 स्थानों पर सत्ता में शामिल होगी. उनके मुताबिक, कांग्रेस आज भी राज्य में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी बीजेपी गठबंधन ने नगर निगम चुनावों में भारी पैसा खर्च किया. उन्होंने कहा कि फर्जी वोटिंग हुई, नोट बांटे गए और चुनाव आयोग के समर्थन से पूरी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया. सपकाल का आरोप है कि मुंबई में बीजेपी की सफलता किसी जनसमर्थन का नहीं, बल्कि फिक्सिंग का नतीजा है.
यह भी पढ़ें: 'विकास के विजन ने लोगों के दिलों को छुआ', महाराष्ट्र निकाय चुनाव में NDA की जीत पर बोले PM मोदी
उन्होंने कहा कि वार्ड स्ट्रक्चर से लेकर वोटिंग मशीनों और स्याही के इस्तेमाल तक हर स्तर पर गड़बड़ी की गई. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष भूमिका निभानी चाहिए और सत्ताधारी दल के दबाव में काम करना बंद करना चाहिए.
हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई सत्ता के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और उसके सहयोगी सत्ता के लिए नैतिकता भूल चुके हैं और लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









